- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आर्मी हॉस्पिटल में 800 शिवसैनिकों...
क्रांति दिवस: आर्मी हॉस्पिटल में 800 शिवसैनिकों ने किया रक्तदान इंसानी संवेदना और देशभक्ति का प्रतीक - राजनाथ सिंह

New Delhi News. क्रांति दिवस के अवसर पर शिवसेना ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेना के के बेस हॉस्पिटल (दिल्ली कैंटोनमेंट) में 'सिंदूर महारक्तदान और यात्रा शिविर' का आयोजन किया। इस शिविर में शिवसैनिकों, एथलीटों और पहलवानों समेत 800 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। यह समारोह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिवसैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया के सामने भारतीय सेना की बेमिसाल बहादुरी और पराक्रम को साबित किया, जबकि शिवसेना की तरफ से आयोजित 'सिंदूर महारक्तदान यात्रा' देश सेवा, इंसानी संवेदना और देशभक्ति का प्रतीक है।
'डबल महाराष्ट्र केसरी' चंद्रहार पाटील के नेतृत्व में हुए इस रक्तदान शिविर में लोकसभा में शिवसेना (शिंदे) के नेता डॉ. श्रीकांत शिंदे और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने रक्तदान करके सैनिकों का आभार जताया और शिवसैनिकों के लिए एक नई मिसाल कायम की। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र से सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके दिल्ली आकर सैनिकों के लिए रक्तदान करने वाले शिवसैनिकों की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र धरती से आए इन रक्तदाताओं ने बहादुरी और दया की इस विरासत को पूरी लगन से संभालकर रखा है। रक्तदान को असली ‘महान दान’' बताते हुए उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि यहां इकट्ठा किया गया रक्त आपात स्थिति में सैनिकों और उनके परिवारों के बहुत काम आएगा।
यह भी पढ़े -हजारों की सर्जरी अब 100 रुपए से भी कम में, ब्रेस्ट कैंसर के ऑपरेशन के बाद बांह में सूजन के चांस नहीं
एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर शिवसैनिकों के जज्बे का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र से 9,000 रक्त दानकर्ताओं ने इस रक्तदान शिविर के लिए नामांकन किया था, जबकि इस साल 16,000 रक्त दानकर्ताओं ने पंजीकरण कराया। लेकिन आर्मी हॉस्पिटल की उपलब्ध क्षमता और योजना के हिसाब से सिर्फ़ 800 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव,सांसद मिलिंद देवड़ा, डॉ. ज्योति वाघमारे के साथ वाइस एडमिरल आरती सरीन, लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह, समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Created On :   10 Aug 2026 7:07 PM IST











