अजब गजब: मोपेड पर दादी का स्वैग देख लोग हुए फैन, वीडियो वायरल; बोले- ये तो 'गैंग्स्टर दादी' हैं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उम्र बढ़ने के साथ जिंदगी जीने का उत्साह कम हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की खूबसूरत मिसाल है। इसमें एक बुजुर्ग दादी मोपेड चलाते हुए बेहद बेफिक्र और खुश नजर आ रही हैं। उनका अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़े -शेरों से मिलने पहुंची महिला, देखते ही दोनों ने जताया प्यार, सोशल मीडिया पर वीडियो देख भावुक हुए लोग
मोपेड चलाते हुए हाथ हिलाती दिखीं दादी
वायरल वीडियो में एक दादी मोपेड चलाती हुई नजर आ रही हैं। वह सड़क से गुजरते समय आसपास मौजूद लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन करती हैं। उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है, जो पूरे दृश्य को और मजेदार बना देता है।
दादी का यह अंदाज देखकर ऐसा लगता है कि वह उम्र को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी का पूरा आनंद ले रही हैं। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग भी उनके अंदाज के मुरीद हो गए।
यह भी पढ़े -लाखों का पैकेज छोड़कर ऑस्ट्रेलिया की महिला ने रिसेप्शनिस्ट की जॉब पकड़ी, जानें क्या है इसकी वजह?
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है। कमेंट सेक्शन में लोग दादी के आत्मविश्वास और जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने दावा किया कि दादी मध्य प्रदेश के नीमच जिले की रहने वाली हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में उन्हें 'गैंग्स्टर दादी' कह दिया। एक यूजर ने लिखा कि दादी शायद अपनी जवानी में भी बाइक चलाने की शौकीन रही होंगी। दादी का यह वीडियो लोगों को यह संदेश भी दे रहा है कि उम्र चाहे कितनी भी हो, अगर दिल में उत्साह है तो जिंदगी को अपने अंदाज में जिया जा सकता है।
Created On :   10 Aug 2026 7:00 PM IST













