अजब गजब: न X-Ray में दिखा, न डॉक्टरों को मिला सुराग; गले में फंसा कांटा ऐसे निकला बाहर

न X-Ray में दिखा, न डॉक्टरों को मिला सुराग; गले में फंसा कांटा ऐसे निकला बाहर
मछलियां खाना अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी होती है जब गले में मछली का कांटा फंस जाता है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मछलियां खाना अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी होती है जब गले में मछली का कांटा फंस जाता है। कुछ कांटे इतने ज्यादा छोटे होते हैं कि दिखते ही नहीं हैं और आपको परेशानी होने लगती है। मछली का कांटा हटाने के लिए लोग बहुत सारी मेहनत करते हैं। कभी कोई सूखी रोटी खाता है तो कभी कोई सूखे चावल लेकिन कई बार तब भी कांटा फंसा रहता है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जब महिला ने सूप पिया और मछली का कांटा उसकी गर्दन में फंस गया। उसने एक्स रे भी करवाया लेकिन उसमें भी कुछ भी सामने नहीं आया। फिर कुछ दिन बाद कुछ ऐसा हुआ कि देखकर सभी लोग हैरान हो गए।

क्या है मामला?

ऐसा बताया गया था कि, एक महिला ने मछली का सूप पिया तो गलती से उनके गले में एक कांटा चला गया था। जिसके बाद उनको गर्दन में भारी दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उन्होंने सूखे चावल और ब्रेड के किनारे खाने शुरू किए, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया जाकर तो उनका एक्स रे हुआ लेकिन एक्स रे में कुछ भी बाहर चीज नहीं दिखाई दी। लेकिन ऐसे में परेशानी की बात ये थी कि, एक्स रे के बाद भी सांग को दर्द हो रहा था। इसके बाद उनको लगा कि हड्डी निकल गई है और इसके बाद ही वे सब नॉर्मल हो गए। लेकिन सांग को फिर भी परेशानी हो ही रही थी। उसको ऐसा लग रहा था कि गले में ज्यादा परेशानी हो रही है और इसको ठीक होने में समय लगेगा। वो थायराइड की समस्या सोचकर वापस से हॉस्पिटल गईं और इस बार भी एकस रे में कुछ भी सामने नहीं आया।

गले से अपने आप बाहर आई हड्डी

इस बार डॉक्टर ने उनको दवाइयां और पेनकिलर्स दीं और उनको घर भेज दिया। इसके बाद जब वे घर गईं तो उनको दर्द से आराम मिलने के लिए उन्होंने दवा लगाई। जब वे दवा लगा रही थीं तो उनको गले से एक नुकीली चीज महसूस हुई जो गले के अंदर से बाहर आ रही थीं। जब उन्होंने उसको छुआ तो वो हड्डी ही थी। इसके बाद वे तीसरी बार हॉस्पिटल गईं और इस बार डॉक्टर ने उनके गले से हड्डी निकाली और कहा कि आज तक ऐसा देखने को नहीं मिला है।

Created On :   31 July 2026 2:27 AM IST

Next Story