अजब गजब: 12 महीनों से चल रहे बेरोजगार शख्स ने आखिर तक नहीं मानी हार, लिंक्डइन पर बताई अपनी आपबीती, लोगों को किया मोटीवेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौकरी जाना किसी के लिए भी आसान बात नहीं होती है। नौकरी जाने से परेशानी लेकिन तब होती है जब लंबे वक्त तक नई नौकरी नहीं मिलती है। हर दिन नई उम्मीद के साथ शुरू होता है लेकिन कई बार कोई अच्छी खबर नहीं मिलती है। ऐसा ही अनुभव साउथ अफ्रीका के टेक प्रोफेशनल एडवर्ड व्हाइटहेड ने शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि नौकरी जाने के बाद पूरे एक साल तक लगातार कोशिश करने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिला है। उनकी कहानी पढ़कर कई लोगों ने अपनी जिंदगी से जुड़ाव महसूस किया है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है बल्कि आज कई लोगों की सच्चाई बन चुकी है।
एक साल तक करते रहे कोशिश
एडवर्ड ने बताया है कि उनकी नौकरी गए हुए 12 महीने हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई जगह एप्लीकेशन भेजे, इंटरव्यू दिए और नए लोगों से बात की है और कई बार अपना रिज्यूमे भी बदला। इसके बाद भी उन्हें नई नौकरी नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि बार-बार कोशिश करने के बाद भी जवाब नहीं मिलना बहुत मुश्किल होता है।
परिवार से मिली आगे बढ़ने की ताकत
एडवर्ड ने आगे बताया कि कई बार उन्हें हार मानने जैसा महसूस हुआ है। लेकिन हर बार उनके परिवार ने उन्हें हिम्मत दी है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार को देखकर उन्हें फिर से कोशिश करने की ताकत मिलती है। इसी वजह से उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और लगातार आगे बढ़ते रहे।
नौकरी के साथ नया काम भी शुरू किया
नई नौकरी का इंतजार करने के साथ-साथ एडवर्ड ने दो नए सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया है। उनका मानना है कि हर मौका नौकरी से नहीं मिलता है। कई बार अपना काम भी नई राह दिखा सकता है। उन्होंने दूसरे लोगों से भी कहा कि मुश्किल समय में उम्मीद बनाए रखें और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहें।
Created On :   27 July 2026 7:35 PM IST












