अजब गजब: टिकटॉक पर महिला के आंसुओं ने मचाई हलचल, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान

टिकटॉक पर महिला के आंसुओं ने मचाई हलचल, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर आपने लोगों को नाचते या गाना गाते तो देखा होगा। मगर आपने कभी ये सुना है कि कोई व्यक्ति रोकर फेमस हुआ हो।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर आपने लोगों को नाचते या गाना गाते तो देखा होगा। मगर आपने कभी ये सुना है कि कोई व्यक्ति रोकर फेमस हुआ हो। हाल ही में एक महिला सोशल मीडिया पर रोते हुए अपनी मजबूरियां बताते नजर आ रही है। जिसे देखकर लोग भावुक हो गए है। जिसके बाद वह रातों रात वायरल हो गई है। इस वीडियो के जरिए महिला ने वो कर दिखाया जिसकी वजह से वो रो रही थी। दरअसल, उसने अपना किराया चुका दिया था।

टिकटॉक को बनाया सहारा

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस महिला का नाम क्लॉडिया ब्रुक्स है, जो अमेरीका की रहने वाली है। क्लॉडिया ने बताया कि उसके पास पैसी की कमी थी। जिस वजह से वो इस महीने का रेंट नहीं दे पा रही थी। जब महिला को कहीं से मदद नहीं मिली, तो उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को अपना सहारा बनाया लिया। महिला को पता चला कि टिकटॉक पर एक क्रिएटर फंड की ओर से सेवा जारी की गई थी, जिसके तहत लोगों के 10 हजार फॉलोअर्स होने चाहिए, जिससे कोई भी क्रिएटर इस स्कीम में हिस्सा ले सकता है। मगर इससे क्रिएटर को 30 दिन के अंदर अपनी वीडियोज पर 1 लाख व्यूज लाने पड़ेगें।

रातों रात वीडियो हुई वायरल

वीडियो वायरल होने से पहले महिला के सिर्फ 25 फॉलोअर थे। जिसकी वजह से वह परेशान थी। क्योंकि उसके न ही फॉलोअर्स बढ़ रहे थे और न ही व्यूज ज्यादा आ रहे थे। मगर जब उन्होंने देखा कि उनके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे तो महिला ने रोते-रोते एक वीडियो को टिकटॉक पर पोस्ट किया और कहा कि उन्हें नहीं समझ आ रहा है कि वो क्या करें वह बहुत परेशानी में है। महिला ने वीडियो में कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं जिसकी वजह से उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो इस महीने का रेंट कैसे चुकाएंगी। उन्होंने कहा कि वो क्रिएटर्स फंड का हिस्सा भी बनना चाहती थी, पर नहीं बन पाई।

एक ही रात में हो गई रेंट देने लायक कमाई

फिर क्या था, महिला की वीडियो रातों रात वायरल हो गई। जिसके बाद महिला के फॉलोअर, 25 से बढ़कर 34 हजार हो गए और उस वीडियो को 4.1 मिलियन (41 लाख) से ज्यादा व्यूज आ गए। जिससे देख कर महिला हैरान रह गई। इसके बाद वो रेंट भी देने में कामयाब हो गई क्योंकि हूटसूट के मुताबिक टिकटॉक क्रिएटर फंड्स के सदस्यों को 1 मिलियन व्यूज पर 40 डॉलर (3300 रुपये) तक मिलते हैं। कई क्रिएटर का कहना है कि वो भी चाहते हैं कि उनके भी रातोंरात उनके व्यूज बढ़ जाएं।

Created On :   27 July 2026 1:56 AM IST

Tags

Next Story