अजब गजब: झूला टूटने लगा तो लोगों ने दिखाई गजब की एकता, बड़ा हादसा टल गया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब हादसे सामने आते हैं, जिसे देख कभी-कभी होश उड़ जाते हैं। साथ ही कई बार तो हंसी भी छूट जाती है। कई बार तो लोग अपनी ही बेवकूफी के चलते अपनी जान दांव पर लगा देते हैं जिससे वो वायरल हो सके। वहीं सोशल मीडिया पर इस ही तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेले में लगे झूले की राइड के समय अचानक से कुछ गड़बड़ हो जाती है जिसे देखकर सभी घबरा गए थे। सबसे पहले झूला पिछे तरफ उठने लागा जिससे देख ऐसा लग रहा था कि झूला किसी भी वक्त पलट सकता है और ऐसा होने भी वाला था। लेकिन फिर ऐसा हुआ कि सबकी जान बच गई।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मेले में लगे झूले पर कई लोग बैठे हुए थे। झूले में कुछ गड़बड़ की वजह से झूला हिलने लगा था, फिर झूले में बैठे लोगों ने चिल्लाना शुरु कर दिया। जिसे देखकर सभी लोग घबरा गए और कई लोग बचाने के लिए समने आए। कुछ लोगों ने समझदारी और बहादुरी से लोगों की जान बचाई, वह लोग झूले के एक साइड की रेलिंग को पकड़ कर उसे गिरने से बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। वीडियो में दिखता है कि लोगों ने किस तरह की समझदारी से लोगों की जान बचाई और झूला पलटने से बचाया। सबसे पहले एक शख्स झूले की रेलिंग को पकड़कर खड़ा हो गया फिर कई लोग आए और वे भी झूले की रेलिंग पकड़कर खड़े हो गए। झूला रुकते ही धीरे-धीरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और झूला भी गिरने से बच गया।
यह भी पढ़े -आप भी टोटकों पर करते हैं विश्वास? ऐसे ही शख्स ने आंख फड़कने को रोकने के चलते किया खुद का हाल-बेहाल
वायरल हो रहा वीडियो
झूला गिरने से कई लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन वहां के मौजूदा लोगों की समझदारी और एकता से यह हादसा टल गया। झूले में बैठे बच्चे और महिलाएं डर से सहम गए थे, लेकिन झूला रुकते ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिर उसके बाद सभी ने बचाने वाले लोगों का आभार जताया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @ladbible नाम के उकाउंट से शेयर किया गया था। फिलहल यह पाता नहीं चाला कि यह वीडियो किस जगह की है। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर बचाने वाले बहादुर लोगों की तारीफ कर रहे हैं। वायरल होने के बाद लोगों ने बचाने वालो की तारीफ की थी।
Created On :   6 Aug 2026 1:55 AM IST














