अजब गजब: लाखों का पैकेज छोड़कर ऑस्ट्रेलिया की महिला ने रिसेप्शनिस्ट की जॉब पकड़ी, जानें क्या है इसकी वजह?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के वक्त में ज्यादातर लोग अपने मन की जॉब, ज्यादा पैसा या बड़ी पोस्ट पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार इस दौड़ में लोग अपनी खुशी और मेंटल पीस को खो देते हैं। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली ग्रेस मैक्लेलैंड ने भी ऐसा ही फील किया था। उनके पास एक अच्छी सैलेरी और बड़ी जिम्मेदारी वाली जॉब थी, लेकिन वह बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। इस वजह से ही उन्होंने बहुत ही बड़ा फैसला लिया और अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने कम सैलेरी वाली नौकरी चुनी तो इससे उनकी कमाई कम हुई लेकिन उनको सुकून, समय और आरामदायक जीवन मिला है। उनकी कहानी से कई लोगों को मोटिवेशन मिल सकता है।
यह भी पढ़े -अपने पैशन को फॉलो करने के लिए गूगल की नौकरी छोड़कर की भारी मेहनत, खड़ा कर लिया अपना बिजनेस
बड़ी नौकरी ने बढ़ाया तनाव
ग्रेस ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पद से की थी। मेहनत के दम पर वह धीरे-धीरे बड़ी जिम्मेदारी वाले पद तक पहुंचीं लेकिन काम का ज्यादा दबाव, लंबा सफर और हर समय अच्छा परफॉर्मेंस करने की चिंता उन्हें थका देती थी। ऑफिस से घर आने के बाद उनके पास अपने लिए समय और ताकत नहीं बचती थी। आखिर में उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें एक दूसरी बड़ी कंपनी से शानदार सैलरी और कई सुविधाओं का ऑफर मिला। उन्होंने यह मौका भी अपनाया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें फिर वही प्रेशर महसूस होने लगा। तब उन्हें समझ आया कि सिर्फ ज्यादा पैसा होने से जीवन खुशहाल नहीं बनता है, अगर मन शांत नहीं है, तो बड़ी नौकरी का भी आनंद नहीं लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े -12 महीनों से चल रहे बेरोजगार शख्स ने आखिर तक नहीं मानी हार, लिंक्डइन पर बताई अपनी आपबीती, लोगों को किया मोटीवेट
कम सैलरी, लेकिन ज्यादा सुकून
कुछ समय आराम करने के बाद ग्रेस ने एक कंपनी में रिसेप्शनिस्ट और ऑफिस मैनेजर की नौकरी शुरू की। इस नौकरी में उनकी सैलरी पहले से करीब 40 प्रतिशत कम हो गई थी। फिर भी वह अपने फैसले से खुश हैं। अब उनके पास अपने शौक पूरे करने का भी समय है।
Created On :   31 July 2026 6:12 PM IST













