अजब गजब: भक्ति में डूबा दिखा 'डोगेश', मालिक के इशारे पर आरती में बजाईं तालियां, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर इंसानों और उनके पालतू जानवरों के बीच खास रिश्ते से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कई बार ये बेजुबान जानवर अपनी समझदारी और मासूम हरकतों से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पालतू कुत्ता अपने मालिक के साथ पूरी श्रद्धा से आरती में शामिल होता नजर आ रहा है।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में एक व्यक्ति भगवान की आरती गाता दिखाई देता है। उसके पास बैठा पालतू कुत्ता पूरे समय शांत होकर आरती सुनता रहता है। कुछ देर बाद मालिक उसे ताली बजाने का इशारा करता है। हैरानी की बात यह है कि कुत्ता भी अपने अगले पंजों को उठाकर मालिक के साथ तालियां बजाने लगता है। उसकी यह प्यारी हरकत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -आप भी टोटकों पर करते हैं विश्वास? ऐसे ही शख्स ने आंख फड़कने को रोकने के चलते किया खुद का हाल-बेहाल
लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई ने कहा ताली बजाओ, तो बस बजानी ही थी।" वहीं दूसरे ने लिखा, "डोगेश भाई को प्रणाम।" एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हनुमान जी अगले जन्म में डोगेश भाई को इंसान बनाएंगे।" कुत्ते की मासूमियत और मालिक के साथ उसकी शानदार बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है।
Created On :   3 Aug 2026 1:37 AM IST














