अजब गजब: करोड़ों के मालिक ने पहनी मात्र 10 हजार रुपए की घड़ी, वजह जानकर आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर!

करोड़ों के मालिक ने पहनी मात्र 10 हजार रुपए की घड़ी, वजह जानकर आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर!
500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी वाले एक बिजनेसमैन ने मात्र 10 हजार की घड़ी पहनी हुई थी, जिसकी वजह जानकर शख्स हैरान रह गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग महंगी चीजें खरीदकर अपनी पहचान दिखाना चाहते हैं। कई लोग लाखों रुपए की घड़ी, गाड़ी या कपड़े पहनते हैं जिससे लोग उन्हें अमीर समझें। लेकिन हर अमीर इंसान ऐसा नहीं सोचता है। कुछ लोग पैसे को समझदारी से खर्च करना पसंद करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे बड़े कारोबारी की कहानी खूब चर्चा में है। उनके पास करीब 500 करोड़ रुपए की संपत्ति है, लेकिन उन्होंने लाखों की असली घड़ी की जगह सिर्फ 10 हजार रुपए की फर्स्ट कॉपी घड़ी ही पहन रखी है। जब इसकी वजह सामने आई, तो लोगों के बीच नई बहस शुरू हो गई है।

लिंक्डइन पोस्ट से सामने आई कहानी

दिल्ली के स्टार्टअप फाउंडर रोहन धवन ने लिंक्डइन पर इस मुलाकात के बारे में बताया है। उन्होंने एक बड़े कारोबारी की कलाई पर महंगी दिखने वाली रोलेक्स डेटोना घड़ी देखी थी। उन्होंने घड़ी की तारीफ की, तब कारोबारी ने बताया है कि यह असली नहीं है। उन्होंने यह घड़ी इंस्टाग्राम से सिर्फ 10 हजार रुपए में खरीदी थी। कारोबारी ने कहा कि लोग उन्हें पहले से जानते हैं। इसलिए कोई यह नहीं सोचता कि उनकी घड़ी नकली हो सकती है। उनके अनुसार घड़ी सिर्फ समय देखने के लिए होती है। जब लोग बिना पूछे उसे असली मान लेते हैं, तो फिर लाखों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय

यह बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। कुछ लोगों ने कहा कि असली पहचान इंसान की होती है, सामान की नहीं। वहीं कई लोगों का कहना था कि कई लोग महंगी चीजें सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए खरीदते हैं। कुछ यूजर्स ने बिल गेट्स का उदाहरण भी दिया, जो अक्सर साधारण घड़ी पहनते हैं और उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए महंगे ब्रांड की जरूरत नहीं पड़ती है।

Created On :   6 Aug 2026 7:16 PM IST

Tags

Next Story