Umaria News: स्टेडियम मे जवानों के साथ कदमताल कर रहे बच्चे

डिजिटल डेस्क,उमरिया। आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के राष्ट्रीय पर्व को लेकर उमरिया जिला मुख्यालय स्थित अमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और अनुशासनबद्ध बनाने के लिए रिहर्सल का दौर शुरू हो चुका है।
इसके तहत स्थानीय स्टेडियम में सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों द्वारा परेड का कड़ा अभ्यास किया जा रहा है, जिसमें टुकड़ियां पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल हो रही हैं। जवानों द्वारा कंधे पर हथियार थामे हुए मार्च पास्ट और पूर्वाभ्यास किया जा रहा है, जो पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।
Created On :   10 Aug 2026 8:00 PM IST
Tags
Next Story












