उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा बाबा रामदेव

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में अनाज का भंडारण करके रखते थे, अब उर्जा के भंडारण की व्यवस्था के बारे में हमें और सोचना पड़ेगा।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में अनाज का भंडारण करके रखते थे, अब उर्जा के भंडारण की व्यवस्था के बारे में हमें और सोचना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 25 से 30 लाख रुपए हम चिकित्सा पर खर्च करते हैं। सिंथेटिक दवाइयां, सिंथेटिक पेन किलर खा-खाकर लोगों के शरीर इतने बुरी तरह से जर्जर हो गए कि उन्हें ब्रेन स्टोक, हार्ट अटैक, लिवर-किडनी फेलियर और कैंसर आदि रोग हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सिंथेटिक दवाओं का देश बहिष्कार करे। ड्रग माफिया और मेडिकल माफिया की ओर से इस देश में चिकित्सा के नाम पर बड़ा घोटाला चल रहा है। इसको बंद होना चाहिए। अपनी भारतीय चिकित्सा परंपरा की प्रतिष्ठा हो। शिक्षा के नाम पर 25 से 30 लाख करोड़ रुपए लोगों के लूटे जा रहे हैं। 25 से 30 साल के बच्चों के स्वास्थ्य खराब हो जाते हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि पूरी दुनिया में एक राजनीतिक उन्माद फैला हुआ है। ऐसे में धैर्य के साथ पीएम मोदी चल रहे हैं। सरकार बहुत संयम का बर्ताव कर रही है। यही जिम्मेदार राष्ट्र का कर्तव्य है। अगर भारत किसी भी एक पक्ष में खड़ा होता है तो भारत के लिए बहुत ही घातक होगा, इसलिए वो राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचय दे रहे हैं। ये बहुत ही नाजुक काल है। इस समय पीएम मोदी जो भी कर रहे हैं, मेरे हिसाब से ठीक है। अमेरिका इस युद्ध को लंबा नहीं खिंचेगा।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार बहुत संजीदगी के साथ आम लोगों को दिक्कत न हो इसकी चिंता कर रही है। कुछ लोग इस समय एलपीजी का जमाखोरी कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story