उरूमची में 'बेल्ट एंड रोड' अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

उरूमची में बेल्ट एंड रोड अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
'बेल्ट एंड रोड' अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच की सलाहकार समिति की 2026 बैठक शुक्रवार को पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची में आयोजित हुई।

बीजिंग, 18 जुलाई (आईएएनएस)। 'बेल्ट एंड रोड' अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच की सलाहकार समिति की 2026 बैठक शुक्रवार को पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची में आयोजित हुई।

बैठक में 'अशांत अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों में बेल्ट एंड रोड सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाना' विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने नए अवसरों और चुनौतियों, कनेक्टिविटी को मजबूत करने तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रचार जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

सदस्यों ने 'बेल्ट एंड रोड' सहयोग के वैश्विक महत्व और इसकी मौजूदा प्रासंगिकता की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने विश्व अर्थव्यवस्था को अधिक लचीलापन और विकास की नई क्षमता प्रदान की है।

उन्होंने 'हार्ड कनेक्टिविटी', 'सॉफ्ट कनेक्टिविटी' और 'दिलों की कनेक्टिविटी' को साथ लेकर आगे बढ़ने, हरित एवं निम्न-कार्बन विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और एआई जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रचार को लगातार मजबूत करने का सुझाव दिया।

बैठक में मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइल और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अंवर-उल-हक काकर सहित विभिन्न देशों के सदस्य शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि चीन ने वर्ष 2018 में इस सलाहकार समिति की स्थापना एक गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय नीति परामर्श तंत्र के रूप में की थी। यह समिति 'बेल्ट एंड रोड' सहयोग और इस मंच के विकास के लिए बौद्धिक सहयोग और नीतिगत सुझाव प्रदान करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 8:57 PM IST

Tags

Next Story