यूएस-ईरान पीस डील को ओमान का समर्थन, जहाजों पर शुल्क न लगाने की घोषणा

यूएस-ईरान पीस डील को ओमान का समर्थन, जहाजों पर शुल्क न लगाने की घोषणा
ओमान ने अमेरिका ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का समर्थन किया है। ये भी ऐलान किया गया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर वो शुल्क भी नहीं लगाएगा। ओमान के विदेश मंत्री ने बहरीन में आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और अमेरिका के संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में भागीदारी के दौरान कही।

मस्कट, 25 जून (आईएएनएस)। ओमान ने अमेरिका ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का समर्थन किया है। ये भी ऐलान किया गया कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर वो शुल्क भी नहीं लगाएगा। ओमान के विदेश मंत्री ने बहरीन में आयोजित खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) और अमेरिका के संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक में भागीदारी के दौरान कही।

गुरुवार को ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में कहा, अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता क्षेत्र में शांति बहाल करने और होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है।"

इसके अनुसार, "ओमान सल्तनत ने अमेरिका और ईरान के बीच संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपना पूरा समर्थन दिया है और कहा है कि इसके उद्देश्यों की प्राप्ति क्षेत्र में वांछित शांति स्थापित करने, होर्मुज में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने और वहां सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।"

इसमें आगे विदेश मंत्री सैयद बदर बिन हमद अल बुसैदी की उन बातों का जिक्र है, जो उन्होंने बैठक के दौरान कही। इसके मुताबिक, विदेश मंत्री ने कहा कि होर्मुज से सटे देश होने के नाते ओमान पर समुद्री नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने की विशेष जिम्मेदारी है। ओमान यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय कानून और यूनाइटेड नेशन्स के समुद्री कानून संबंधी सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) के तहत अपने दायित्वों के अनुरूप निभा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मुज से संबंधित भविष्य की किसी भी व्यवस्था में जहाजों के आवागमन पर किसी प्रकार का पारगमन शुल्क (ट्रांजिट फीस) लगाने का प्रावधान शामिल नहीं होगा।

बर्गेनस्टॉक टॉक्स के बाद रूबियो गल्फ देशों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को वो बहरीन पहुंचे। यहीं जेसीसी- अमेरिका संयुक्त बैठक में भाग लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2026 5:49 PM IST

Tags

Next Story