वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में जगह मिलना बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का पल बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन

वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में जगह मिलना बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का पल बीसीए अध्यक्ष हर्षवर्धन
बिहार के समस्तीपुर जिले से संबंध रखने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वैभव को हाल ही में भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। इतनी छोटी उम्र में भारतीय ए टीम का हिस्सा बनने पर वैभव को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बधाई दी और इसे बिहार क्रिकेट के लिए एक और गर्व का पल बताया है।

पटना, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले से संबंध रखने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वैभव को हाल ही में भारतीय ए टीम में शामिल किया गया है। इतनी छोटी उम्र में भारतीय ए टीम का हिस्सा बनने पर वैभव को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बधाई दी और इसे बिहार क्रिकेट के लिए एक और गर्व का पल बताया है।

हर्षवर्धन ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए टीम में चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि बिहार क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है। वैभव ने आईपीएल समेत अलग-अलग स्तर पर जिस तरह से परफॉर्म किया है, उससे साफ पता चलता है कि बिहार के खिलाड़ी बड़े स्टेज पर चमक रहे हैं। उनके प्रदर्शन से राज्य में मौजूद प्रतिभाओं की क्षमता का पता चलता है।"

पिछले महीने, बीसीए अध्यक्ष ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए डेब्यू करने वाले बिहार के गोपालगंज जिले के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की भी तारीफ की थी। साकिब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट लिए थे।

बीसीए अधिकारियों को लगता है कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि बिहार क्रिकेट का हौसला बढ़ाने वाला संकेत हैं। इससे राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे क्रिकेट में करियर बनाने को प्रेरित होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमों के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय ए टीम की घोषणा की है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। वैभव को मौजूदा समय में न सिर्फ भारत का बल्कि विश्व क्रिकेट का सबसे तेजी से उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है। वैभव को क्रिकेट के अगले सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है।

आईपीएल 2025 में 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए डेब्यू करने वाले और उसी सीजन में शतक लगाने वाले वैभव आईपीएल 2026 में भी आरआर का हिस्सा हैं और सीजन के 11 मैचों में 1 शतक सहित 440 रन बना चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 7:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story