वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा सूचकांक की रिपोर्ट में चीन पहले स्थान पर
बीजिंग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा सहयोग मंच (लियानयुनकांग) 2026 के लिए संवाददाता सम्मेलन च्यांग सू प्रांत के लियानयुनकांग शहर में आयोजित की गई।
इस सम्मेलन में "वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट (2025-2026)" जारी की गई। वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा सूचकांक मात्रात्मक मूल्यांकन के लिए 100 अंकों के पैमाने का उपयोग करता है; स्कोर जितना अधिक होगा, उस देश में सार्वजनिक सुरक्षा की स्थिति उतनी ही बेहतर होगी।
इस वर्ष, सूचकांक अनुसंधान के दायरे को और भी विस्तारित किया गया है, जिसमें 62 लक्षित देशों को शामिल किया गया है और इसमें विश्व की 82.73 प्रतिशत आबादी, 75.22 प्रतिशत भूमि क्षेत्र और 87.47 प्रतिशत कुल आर्थिक उत्पादन शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप व्यापक डेटा कवरेज और मजबूत प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। इसके आधार पर, आंकड़ों से गणना किए गए उच्च स्तर के सुरक्षा शासन वाले 20 देशों का चयन किया गया और उनके स्कोर जारी किए गए।
रिपोर्ट के अनुसार 2026 में 62 देशों का औसत सार्वजनिक सुरक्षा सूचकांक स्कोर 72.56 होगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में मामूली वृद्धि है। इनमें से चीन, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान सहित 10 देशों का स्कोर 80 या उससे अधिक होगा। चीन का सार्वजनिक सुरक्षा सूचकांक स्कोर 84.62 है, जो इसे प्रथम स्थान पर रखता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Sept 2026 10:34 PM IST












