बॉलीवुड: विक्रांत मैसी-शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर जारी, दिखी अनोखी कहानी की झलक

विक्रांत मैसी-शनाया कपूर स्टारर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर जारी, दिखी अनोखी कहानी की झलक
संतोष सिंह के निर्देशन में तैयार अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टीजर को फिल्म निर्माताओं ने जारी कर दिया है। लगभग 1 मिनट के टीजर में अनोखी प्रेम कहानी की झलक दिखी।

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। संतोष सिंह के निर्देशन में तैयार अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टीजर को फिल्म निर्माताओं ने जारी कर दिया है। लगभग 1 मिनट के टीजर में अनोखी प्रेम कहानी की झलक दिखी।

प्यार, इमोशन और खूबसूरत पलों से भरे टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी खूबसूरत कहानी शुरू होती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के जरिए प्यार गहराता जाता है। डांस के कुछ सीन टीजर को और खास बनाते हैं।

टीजर में गायक विशाल मिश्रा का संगीत और खूबसूरत लोकेशन इस लव स्टोरी को और भी खास बनाते हैं।

फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है।

स्टूडियोज ने बुधवार को ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का फर्स्ट पोस्टर जारी किया था, जिसमें विक्रांत मैसी और शनाया कपूर के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ म्यूजिकल प्रेम कहानी है, जो भावनाओं और प्यार के जादू को दिखाती है। शनाया कपूर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

हाल ही में प्रोड्यूसर मानसी बागला ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में शनाया कपूर को लॉन्च करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की थी।

फिल्म में संगीत गायक विशाल मिश्रा ने दिया है। जानकारी के अनुसार यह कहानी दो ब्लाइंड लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आधुनिक समय में प्रेम की खुशियों और चुनौतियों का सामना करते हैं। यह रस्किन बांड की कहानी ‘द आइज़ हैव इट’ से प्रेरित है।

फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और इसे मानसी बागला और निरंजन अयंगर ने मिलकर संयुक्त रूप से लिखा है। जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, मानसी और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2025 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story