वांग हुनिंग ने इंडोनेशिया की आधिकारिक मैत्रीपूर्ण यात्रा की
बीजिंग, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग ने बुधवार से गुरुवार तक इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं।
वांग हु निंग ने राष्ट्रपति प्रबोवो से मुलाकात में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का शुभ संदेश पहुंचाया और सुमात्रा में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय 'पांच स्तंभ' सहयोग ढांचे के तहत रणनीतिक समन्वय को गहन करने तथा साझा विकास के मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, उन्होंने इंडोनेशिया द्वारा एक चीन सिद्धांत के दृढ़ समर्थन की सराहना भी की।
उधर, राष्ट्रपति प्रबोवो ने चीन की विकास उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंडोनेशिया एक चीन सिद्धांत पर अटल रहेगा और थाईवान को चीन का अभिन्न अंग मानता है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा व्यक्त की।
इसके अलावा, वांग हुनिंग ने इंडोनेशियाई संसदीय नेताओं के साथ वार्ता में दोनों देशों की विधायी संस्थाओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमति जताई। इंडोनेशियाई पक्ष ने चीन की 'बेल्ट एंड रोड' पहल के प्रति समर्थन दोहराया।
बता दें कि यात्रा के अवसर पर वांग हु निंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय कमेटी का चौथा पूर्णाधिवेशन के बारे में जानकारी साझा की तथा 'चीनी शैली के आधुनिकीकरण' और इंडोनेशिया के '2045 स्वर्णिम दृष्टि' के परस्पर समर्थन पर बल दिया। इंडोनेशियाई नेतृत्व ने इस ऐतिहासिक बैठक की सफलता पर बधाई भी दी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 Dec 2025 6:16 PM IST












