वांग यी ने जिबूती के विदेश मंत्री से भेंट की

वांग यी ने जिबूती के विदेश मंत्री से भेंट की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 21 अक्टूबर को पेइचिंग में जिबूती के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री अब्दुलकादर हुसैन उमर से मुलाकात की।

बीजिंग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 21 अक्टूबर को पेइचिंग में जिबूती के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री अब्दुलकादर हुसैन उमर से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-जिबूती सम्बंध के स्वस्थ व स्थिर विकास का रुझान बना रहा। चीन जिबूती आदि विभिन्न देशों के साथ क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने को तैयार है।

उमर ने कहा कि जिबूती राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तुत श्रृंखलात्मक पहलों और चीन द्वारा विश्व की चिरस्थाई शांति के लिए किये गये योगदान की बड़ी प्रशंसा करता है।

वार्ता के बाद दोनों विदेश मंत्रियों ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका की शांति व स्थिरता की सुरक्षा और लाल सागर तथा अदन खाड़ी की जहाज़रानी सुरक्षा बनाए रखने पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें कहा गया कि दोनो पक्षों ने हॉर्न ऑफ अफ्रीका तथा लाल सागर की जहाज़रानी सुरक्षा सवाल पर रायों का गहन आदान-प्रदान कर कई समानताएं प्राप्त की हैं।

इस विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों पक्षों के विचार में मध्यपूर्व स्थिति को शिथिल करना हॉर्न ऑफ अफ्रीका तथा लाल सागर की सुरक्षा चुनौती को हल करने की कूंजी है। फिलहाल लाल सागर में तनाव बढ़ रहा है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था खासकर हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र के देशों की आर्थिक गतिविधियों के लिए गंभीर खतरा बन गया है और इससे समुद्री डकैती व आतंकवाद का मामला और बिगड़ गया है।

इस विज्ञप्ति में दोनों पक्षों ने अदन की खाड़ी तथा लाल सागर की समुद्री डकैती समस्या की वापसी पर गंभीर चिंता जतायी। दोनों पक्षों ने लाल सागर तथा बाब अल-मंडेब खाड़ी में मुक्त जहाज़रानी के महत्व पर बल दिया।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 10:42 PM IST

Tags

Next Story