वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, इमरान मसूद ने मांगा जवाब
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक के उपवास खत्म करने के फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या कोई समझौता हुआ था। इसके अलावा सांसद ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार को घेरा।
सोनम वांगचुक द्वारा हाल ही में कहा है कि अनशन तोड़ने पर उनसे सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। इस बात पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने कहा था कि जब आप (सोनम वांगचुक) आंदोलन कर रहे थे, तो विपक्ष के 45 सांसद आपसे अनुरोध करने गए थे, लेकिन आप नहीं माने। हम लंबे समय से लगातार कह रहे थे कि आपकी जान कीमती है और आपको खुद को खतरे में नहीं डालना चाहिए, लेकिन जब बीजेपी सरकार के दो मंत्री आपके पास गए, तो आप तुरंत मान गए? असल में आप किस बात पर सहमत हुए? कृपया यह भी बताएं।"
उन्होंने कहा, "आप भूख हड़ताल पर क्यों बैठे थे। अगर आपको विरोध खत्म करना ही था, तो जब विपक्ष के सांसद आपके पास आए थे, तब आपने ऐसा क्यों नहीं किया या जब अभिजीत दिपके जैसे नेताओं ने आपसे बार-बार अनुरोध किया था, तब क्यों अनशन नहीं तोड़ा? इस सवालों के जवाब वांगचुक को देने पड़ेंगे।"
इमरान मसूद ने कहा, "आपको जवाब देना होगा। आपने अपनी भूख हड़ताल क्यों तोड़ी? किस वजह से आपने इसे खत्म किया? अगर आपने 10 छात्रों को बुलाया होता और उनके हाथों से जूस लिया होता, तो यह समझ में आता कि आपने उनकी अपील पर यह कदम उठाया है। आपसे यह सवाल पूछा जा रहा है, किस आधारों पर आप मंत्रियों की बात से सहमत हुए और भूख हड़ताल तोड़ने का फैसला किया?"
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "अन्ना हजारे 12 साल से चुप हैं। सोनम वांगचुक अन्ना हजारे पार्ट-2 हैं। मैंने बिल्कुल यही कहा था। ऐसा कहने में क्या गलत है? क्या मैंने कोई संवेदनशील बात छेड़ दी?"
प्रधानमंत्री नरेंद्र के वीडियो और फॉलेवर्स बढ़ने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "जो फर्जी लोग नैरेटिव सेट करते थे, उनको युवाओं ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। जो काम युवाओं ने पिछले 12-13 दिन में कर दिया, मैं उन्हें सलाम करता हूं। जेन जी जिसके खिलाफ हो जाते हैं तो उनका इलाज पक्का होता है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा, इसके अलावा कोई चारा नहीं है।"
सरकार द्वारा पेपर लीक पर कानून बनाने की बात पर इमरान मसूद ने कहा, "मौजूदा कानून अपने आप में सक्षम हैं। जब चार्जशीट दाखिल होगी तब कार्रवाई होती है, लेकिन इस सरकार चार्जशीट ही नहीं दाखिल होती। सरकार पूरी शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने वाले शिक्षा मंत्री को हटाने को तैयार नहीं है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 July 2026 4:02 PM IST












