वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन महुआ शराब माफिया पर शिकंजा, 6.60 लाख का माल जब्त

वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन महुआ शराब माफिया पर शिकंजा, 6.60 लाख का माल जब्त
वर्धा जिले में अवैध देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

वर्धा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। वर्धा जिले में अवैध देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 29 सितंबर 2026 को सेलू पुलिस थाना क्षेत्र के गोहदा गांव के श्मशानभूमि के पास बोरी नदी के पात्र में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 3,200 लीटर मोहा सड़वा रसायन एवं ड्रम सहित कुल 6 लाख 60 हजार रुपए का मुद्देमाल जब्त किया। जब्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस मामले में अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण करने वाले आनंद राय एवं आशीष राय, निवासी हिंगणी के खिलाफ सेलू पुलिस थाने में दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा, जिला वर्धा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस अंमलदार अरविंद येनुरकर, रवि पुरोहित एवं सागर भोसले ने की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 11:18 PM IST

Tags

Next Story