पर्यावरण: पानी-पानी मुंबई लोग बोले, "हम परेशान , समय पर नालों की सफाई होती तो आज ऐसा न होता"

पानी-पानी मुंबई लोग बोले, हम परेशान , समय पर नालों की सफाई होती तो आज ऐसा न होता
महाराष्ट्र में चौथे दिन लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस भारी बारिश की वजह से लोगों को अपने दैनिक कार्यों को करने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश तक तो स्थिति ठीक थी, लेकिन इस बारिश की वजह से हुए जलभराव ने मुंबई के लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में चौथे दिन लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस भारी बारिश की वजह से लोगों को अपने दैनिक कार्यों को करने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश तक तो स्थिति ठीक थी, लेकिन इस बारिश की वजह से हुए जलभराव ने मुंबई के लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

कई लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपनी तकलीफें साझा कीं। लोगों ने इस जलभराव का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए नालों की सफाई हो जाती, तो आज हमें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। नालों में गाद जमा है, और गटर की सफाई नहीं हुई है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

अंधेरी वेस्ट के रहने वाले अनीस ने बताया कि अब तो हम लोगों को इस तरह की स्थिति का सामना करने की आदत हो चुकी है। हर साल ऐसा होता है। जलभराव की वजह से हमें बहुत तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे और ज्यादा बारिश होगी। ऐसी स्थिति में हमें दफ्तर जाने में दिक्कत हो रही है।

अवधेश ने बताया कि यह अब हर साल की परेशानी हो चुकी है। हमें बहुत दिक्कत हो रही है। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है। हम जैसे लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कत हो रही है। पता नहीं ऐसा कब तक रहेगा। मुंबई में हर जगह इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। गाड़ी तक चलाना मुश्किल हो रहा है। मुझे नहीं लगता है कि प्रशासन ने कुछ किया है। अगर किया होता, तो आज हमें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। सड़क पर बहुत गड्ढे हैं। ऐसे में गाड़ी चलाना भी हमारे लिए मुश्किल हो रहा है।

नवीन ने बताया कि हर जगह पानी भरा हुआ है। हमें बहुत दिक्कत हो रही है। दफ्तर में जाने में समस्या हो रही है। जलभराव की वजह से हम देर से दफ्तर पहुंच रहे हैं। गाड़ी चलाने में भी दिक्कत हो रही है। डर लगा रहता है कि कहीं गड्ढा नहीं हो। पानी की वजह से सड़क का गड्ढा नहीं दिख पाता है। यह स्थिति अब हर साल की बन चुकी है।

कृष्णा कुमार ने बताया कि मैं गाड़ी से ऑफिस जा रहा था, लेकिन सामने गड्ढा था। पानी भरे होने की वजह से मैं उस गड्ढे को नहीं देख पाया। मेरी पूरी गाड़ी डैमेज हो गई।

अंधेरी वेस्ट के ही रहने वाले रंजन ने बताया कि मेरे घर में पानी घुस गया है। बहुत दिक्कत हो रही है। पता नहीं प्रशासन क्या कर रहा है। हर जगह पानी ही पानी है। पता नहीं कब तक हमें इस तरह की स्थिति का सामना करना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2025 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story