बॉलीवुड: कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा?

कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा?
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बच्चों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में बच्चे हंसते और खेलते नजर आए। अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उनका पैसा कहां जाता है?

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बच्चों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में बच्चे हंसते और खेलते नजर आए। अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उनका पैसा कहां जाता है?

शेयर वीडियो के स्क्रीन पर "आपके सारे पैसे कहां जाते हैं" लिखा दिखाई दिया। एक बच्चा अपने पेट की ओर इशारा करता है, जबकि दूसरा अपने पेट से खेलता हुआ दिखाई देता है। पीसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो को शेयर किया।

सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने पति निक जोनास, बेटी मालती और पालतू पेट के साथ घर पर अपने प्री-क्रिसमस इवेंट की एक झलक शेयर की थी। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के बगल में बैठी हैं और रोमांटिक पल साझा करती दिखाई दीं।

तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इवेंट के लिए अभिनेत्री ने शानदार रेड कलर की आउटफिट पहना। वहीं, निक काले रंग के सूट में सहज रूप से स्टाइलिश दिख रहे थे। अभिनेत्री ने पोस्ट को "होम" कैप्शन के साथ शेयर किया था।

एक तस्वीर में प्रियंका और निक की लाडली मालती खेलती दिखाई दी थी। अंतिम तस्वीर में निक मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए थे।

हाल ही में प्रियंका और निक सउदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत किए थे। कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए, चोपड़ा ने लिखा था, "रेड सी फिल्म फेस्टिवल, इस अद्भुत सम्मान के लिए धन्यवाद। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई।“

प्रियंका जल्द एक्शन-थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी झोली में फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Dec 2024 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story