विकेट के लिए संघर्ष कर रहे रबाडा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया डेथ ओवर में सफलता का मंत्र

विकेट के लिए संघर्ष कर रहे रबाडा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया डेथ ओवर में सफलता का मंत्र
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के विरुद्ध 34 रन देकर 1 विकेट निकाला। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना ​​है कि डेथ ओवर्स में अपनी गेंदबाजी की धार वापस पाने के लिए रबाडा को यॉर्कर गेंदबाजी की कला को फिर से हासिल करना होगा।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के विरुद्ध 34 रन देकर 1 विकेट निकाला। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना ​​है कि डेथ ओवर्स में अपनी गेंदबाजी की धार वापस पाने के लिए रबाडा को यॉर्कर गेंदबाजी की कला को फिर से हासिल करना होगा।

आईपीएल 2020 में पर्पल कैप हासिल करने वाले रबाडा हाल के सीजनों में संघर्ष करते नजर आए हैं। रबाडा ने आईपीएल 2023 में 6 मुकाबले खेले, जिसमें 7 विकेट हासिल किए, जिसके बाद आईपीएल 2024 में 11 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले। आईपीएल 2025 में रबाडा 4 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 2 ही सफलता प्राप्त कर सके।

अंबाती रायडू ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' पर कहा, "मुझे लगता है कि रबाडा के बारे में हमने पिछले कुछ वर्षों में एक बात गौर की है, जैसा कि (डेल स्टेन) भी करते थे, वह क्रॉस-सीम वाली आउटस्विंगर गेंद फेंकते थे, जो कुछ-कुछ बेसबॉल जैसी लगती थी। अपने करियर की शुरुआत में, जब वह 'सीम-अप' गेंदबाजी करते थे, तब वह बहुत अच्छी यॉर्कर गेंद फेंकते थे, लेकिन क्या उन्होंने अब क्रॉस-सीम गेंदबाजी बहुत ज्यादा शुरू कर दी है? इसकी वजह से वह अपनी यॉर्कर गेंद की धार खो बैठे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यही कारण है कि हम उन्हें डेथ ओवर्स में उतनी अच्छी गेंदबाजी करते हुए नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, अपने करियर की शुरुआत में वह डेथ ओवरों में सचमुच बहुत अच्छी गेंदबाजी करते थे। शायद यह एक ऐसी चीज है जिसे वह अपने खेल में फिर से वापस ला सकते हैं।"

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी ऐसा ही मानते हैं। उन्हें लगता है कि रबाडा विकेट लेने के लिए 'थोड़ा संघर्ष' कर रहे हैं और हाल के वर्षों में वह अपनी 'यॉर्कर गेंद की धार थोड़ी खो बैठे हैं'। उन्होंने रबाडा की गेंदबाजी के तरीके की तुलना मार्को जानसेन से भी की, जिन्होंने उसी मैच में पंजाब किंग्स की ओर से 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 4:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story