विंबलडन देखने पहुंची दीप्ति शर्मा, एमएस धोनी और जोकोविच पर दिया बड़ा बयान

विंबलडन देखने पहुंची दीप्ति शर्मा, एमएस धोनी और जोकोविच पर दिया बड़ा बयान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। दीप्ति ने कहा है कि धोनी और जोकोविच में मुश्किल हालात में भी शांत और स्थिर रहने की अनोखी क्षमता है।

लंदन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। दीप्ति ने कहा है कि धोनी और जोकोविच में मुश्किल हालात में भी शांत और स्थिर रहने की अनोखी क्षमता है।

दीप्ति ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "जब आप जोकोविच की बात करते हैं, तो हर कोई उनकी मानसिक ताकत की बात करता है। वह ऐसे इंसान हैं जो कभी हार नहीं मानते, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। क्रिकेट में, मुझे लगता है कि एमएस धोनी सर भी काफी हद तक ऐसे ही हैं। वह बहुत शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कभी नहीं लगता कि वह किसी मुश्किल हालात में हैं। जब भी दबाव वाले हालात आते हैं, तो वह उन्हें बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं। जोकोविच और धोनी दोनों में यही खास बात है, जब सबसे ज्यादा जरूरत हो, तो वे शांत और मजबूत बने रहते हैं। उनसे हम शांत रहना और मुश्किल हालात से निकलना सीखते हैं।"

उन्होंने कहा, "जोकोविच मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उनके खेल को बहुत करीब से फॉलो करती हूं। जिस तरह से वह कोर्ट पर लड़ते हैं, उनकी मानसिक ताकत और उनका कभी हार न मानने वाला रवैया, मैं सच में इन सबकी तारीफ करती हूं। उन्हें खेलते देखना हमेशा प्रेरणादायी होता है।"

भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, "मैं फेडरर और नडाल जैसे महान खिलाड़ियों को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैंने लंबे समय तक उनके मैच करीब से फॉलो किए हैं। लेकिन हाल ही में, जोकोविच मेरे पसंदीदा बन गए हैं। अब मैं किसी और से ज्यादा उनके मैच फॉलो करती हूं।"

दीप्ति ने कहा, "मेरा सपना था कि एक दिन मैं विंबलडन मैच देखने आऊं, और आखिरकार यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब आपने हमेशा किसी चीज को टीवी पर देखा हो, उसे पहली बार लाइव देखने का आनंद ही अलग है। यहां का माहौल, भीड़, एनर्जी सब कुछ अलग है। मुझे विंबलडन देखने में मजा आ रहा है।"

विंबलडन में एक दिन के लिए किसके साथ जाना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में दीप्ति ने कहा, "मैं अपने साथ तीन लोगों सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर को ले जाना चाहूंगी। मुझे लगता है कि उनके साथ टेनिस देखना एक शानदार अनुभव होगा। उन्हें खेल के बारे में बहुत जानकारी है। मैं मैच देखते समय उनके विचार और विश्लेषण सुनना पसंद करूंगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 4:54 PM IST

Tags

Next Story