वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप आदित्य गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचे, महिलाओं में मेघा ने बनाई खिताबी मुकाबले में जगह

वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप आदित्य गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचे, महिलाओं में मेघा ने बनाई खिताबी मुकाबले में जगह
वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में, आदित्य अपने वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बॉक्सर बन गए हैं। आदित्य ने पुरुषों के 55 किलोग्राम सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के निहात गासिमोव को हराया। वहीं, महिलाओं में मेघा श्योकंद भी खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में, आदित्य अपने वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बॉक्सर बन गए हैं। आदित्य ने पुरुषों के 55 किलोग्राम सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के निहात गासिमोव को हराया। वहीं, महिलाओं में मेघा श्योकंद भी खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं।

मोंटेनेग्रो के बुडवा में जारी प्रतियोगिता में एशियन अंडर-19 सिल्वर मेडलिस्ट आदित्य ने तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा और जजों ने उन्हें 5:0 से विजेता घोषित किया। अब गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला रूस के इस्लाम मैगोमेदोव से होगा।

वहीं, महिलाओं के 80 किलोग्राम कैटेगरी में मेघा श्योकंद ने सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की मीरिम चिनीबेकोवा को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत के खाते में दो ब्रॉन्ज मेडल भी आएंगे।

रविवार शाम को, महिलाओं के 65 किलोग्राम सेमीफाइनल में हर्षिका ने यूएसए की लॉरिन एल्मोर के खिलाफ कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें 3:2 से हार का सामना करना पड़ा।

रविवार को महिलाओं के 80 किलोग्राम कैटेगरी में मेघा श्योकंद ने किर्गिस्तान की मीरिम चिनीबेकोवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मेघा ने पहले राउंड से ही अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे राउंड में उनकी प्रतिद्वंद्वी को तीन बार 'काउंट' (रेफरी द्वारा गिनती) का सामना करना पड़ा, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोक दिया। अब गोल्ड मेडल मुकाबले में उनका सामना एकातेरिना फ्रोलोवा से होगा।

प्राची टोकस ने महिलाओं के 80+ किलोग्राम कैटेगरी में सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

महिलाओं के 80+ किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में, प्राची को रूस की समीरा इतोनीवा के खिलाफ 1:4 से हार मिली, जिसके चलते वह ब्रॉन्ज मेडल के साथ घर लौटेंगी।

शनिवार देर शाम, महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में हर्षिता ने आयरलैंड की ग्रेस बेली को 5:0 से हराकर भारत के लिए चौथा मेडल सुनिश्चित किया। हालांकि, एशियन अंडर-19 चैंपियन प्राची का सफर यहीं खत्म हो गया, जिन्हें महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की यारू झेंग से हार गईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story