सुवेंदु अधिकारी ने अपडेट किया 'एक्स' प्रोफाइल, ममता बनर्जी ने 'एक्स सीएम' लिखने से किया परहेज

सुवेंदु अधिकारी ने अपडेट किया एक्स प्रोफाइल, ममता बनर्जी ने एक्स सीएम लिखने से किया परहेज
पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बायो चेंज कर लिया है तो वहीं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट किया।

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बायो चेंज कर लिया है तो वहीं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट किया।

ममता बनर्जी ने यह बदलाव उस वक्त किया है, जब प्रदेश की जनता को सुवेंदु अधिकारी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया। राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना बायो बदल दिया और उन्होंने ‘एक्स’ बायो में खुद को ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)’ के रूप में संबोधित किया है। साथ ही, उन्होंने अपने बायो में तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष का भी लिखा है।

दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी ने सुबह तक अपना बायो नहीं बदला था, लेकिन जैसे ही सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण कर ली तो उन्होंने तुरंत अपना बायो अपडेट कर दिया।

वहीं, सीएम पद की शपथ लेते ही सुर्वेदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में 'पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री' अपटेड कर दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बावजूद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाकर इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। फिर भी ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर ‘माननीय मुख्यमंत्री’ शब्द हटाने से परहेज किया, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

इस सबके बीच, कोलकाता के कालीघाट इलाके में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास के बाहर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी ममता बनर्जी के घर के बाहर पहुंचे और उन्होंने पार्टी प्रमुख के समर्थन में 'जय बंगला' के नारे लगाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 5:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story