'शी चिनफिंग चीन का शासन' के खंड 5 को तुर्किये में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली

शी चिनफिंग  चीन का शासन के खंड 5 को तुर्किये में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली
स्थानीय समयानुसार, 1 जुलाई को तुर्किये की राजधानी अंकारा में 'शी चिनफिंग : चीन का शासन' के खंड 5 के प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार, 1 जुलाई को तुर्किये की राजधानी अंकारा में 'शी चिनफिंग : चीन का शासन' के खंड 5 के प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, चीन के विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन और तुर्किये स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस कार्यक्रम में चीन और तुर्किये के मेहमानों के साथ-साथ प्रकाशन, थिंक टैंक, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के 200 से अधिक अतिथि भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के स्थल पर तुर्किये की राजनीतिक हस्तियों ने 'शी चिनफिंग : चीन का शासन' के खंड 5 के महत्वपूर्ण मूल्य की काफी प्रशंसा की। उनका मानना है कि यह पुस्तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चीन के विकास दर्शन, शासन रणनीतियों और वैश्विक मुद्दों पर रणनीतिक विचारों की गहरी समझ हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ प्रदान करती है, और विभिन्न क्षेत्रों में तुर्किये और चीन के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करने में भी नई गति प्रदान करेगी।

अपने संबोधन में, तुर्किये की ग्रैंड नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष गेराल्ड एडन और तुर्किये के संस्कृति और पर्यटन उप मंत्री गोखान याजग ने कहा कि 'शी चिनफिंग : चीन का शासन' के खंड 5 में सभी पक्षों को वैश्विक मुद्दों पर चीन की नीतिगत संभावनाओं और रणनीतिक विचारों को समझने के लिए अधिक संदर्भ दिए गए हैं, जिसका अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से तुर्किये के लिए सकारात्मक संदर्भ मूल्य है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 8:54 PM IST

Tags

Next Story