शी चिनफिंग ने उच्च स्तर वाले सुरक्षित चीन के निर्माण पर अहम निर्देश दिया

शी चिनफिंग ने उच्च स्तर वाले सुरक्षित चीन के निर्माण पर अहम निर्देश दिया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में अधिक ऊंचे स्तर वाले सुरक्षित चीन के निर्माण पर अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद सुरक्षित चीन निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है। जनता के अमनचैन से जीवन बिताने और सामाजिक स्थिरता की अच्छी स्थिति को और मजबूती मिली है। चीन विश्व में सबसे सुरक्षित देशों में से एक बन गया है।

बीजिंग, 29 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में अधिक ऊंचे स्तर वाले सुरक्षित चीन के निर्माण पर अहम निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद सुरक्षित चीन निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है। जनता के अमनचैन से जीवन बिताने और सामाजिक स्थिरता की अच्छी स्थिति को और मजबूती मिली है। चीन विश्व में सबसे सुरक्षित देशों में से एक बन गया है।

उन्होंने बल दिया कि हमें नए अभियान में चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा के मार्गदर्शन में समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा अवधारणा पर कायम रहकर पार्टी के चौतरफा नेतृत्व को मजबूत करते हुए विकास और सुरक्षा का तालमेल बिठाना, कानूनी शासन के समर्थन तथा प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण को प्रगाढ़ बनाने के ज़रिये राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षमता निर्माण को मजबूत करना, सार्वजनिक सुरक्षा शासन का स्तर उन्नत करना, सामाजिक प्रशासन व्यवस्था संपूर्ण करना और विभिन्न किस्मों के जोखिमों की रोकथाम करनी चाहिए। शी ने कहा कि हमें इन क्षेत्रों में लगातार बल देना चाहिए ताकि राष्ट्र अधिक सुरक्षित हो, समाज अधिक व्यवस्थित हो, प्रशासन व प्रबंधन अधिक प्रभावकारी हो और जनता अधिक संतुष्ट हो। हमें अधिक ऊंचे स्तर वाले सुरक्षित चीन निर्माण से चीनी आधुनिकीकरण के दीर्घकालीन और स्थिर विकास को सुनिश्चित करना चाहिए।

ध्यान रहे सुरक्षित चीन निर्माण कार्य बैठक 28 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। इस बैठक पर राष्ट्रपति शी के इस अहम निर्देश को सुनाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story