कजाकिस्तान में शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’

कजाकिस्तान में शुरू हुआ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’
भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’ मंगलवार को कजाकिस्तान के ओस्केमेन में शुरू किया गया। कजाकिस्तान सशस्त्र बलों की क्षेत्रीय कमान पूर्व के प्रमुख मेजर जनरल झेनिस मारालोव यहां मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान आतंकवादी गतिविधियों की स्थिति से निपटने के लिए कई तरह के अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इनमें आतंकियों ठिकानों पर छापेमारी, खोज और विनाश अभियान, घेराबंदी और तलाशी अभियान शामिल हैं।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’ मंगलवार को कजाकिस्तान के ओस्केमेन में शुरू किया गया। कजाकिस्तान सशस्त्र बलों की क्षेत्रीय कमान पूर्व के प्रमुख मेजर जनरल झेनिस मारालोव यहां मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान आतंकवादी गतिविधियों की स्थिति से निपटने के लिए कई तरह के अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इनमें आतंकियों ठिकानों पर छापेमारी, खोज और विनाश अभियान, घेराबंदी और तलाशी अभियान शामिल हैं।

सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2026’ का मुख्य फोकस संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान है। दोनों देशों की सेनाएं अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सैनिक मिलकर अभियान की योजना बनाएंगे और उसे जमीन पर लागू करेंगे। वहीं हवाई आवागमन पर भी खास ध्यान रहेगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से गढ़वाल राइफल्स की एक बटालियन के जवान शामिल हैं। इनके साथ अन्य सैन्य शाखाओं और सेवाओं के जवान तथा भारतीय वायु सेना के कर्मी भी इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

अभ्यास के दौरान संयुक्त कमान केंद्र और खुफिया एवं निगरानी केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से दोनों देशों की सेनाएं मिलकर अभियान की योजना बनाएंगी और उसके क्रियान्वयन का समन्वय करेंगी। अभ्यास के अंत में दोनों देशों की सेनाएं एक व्यापक सत्यापन अभ्यास करेंगी। इसमें प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं को एक काल्पनिक आतंकवादी खतरे के खिलाफ संयुक्त रूप से लागू किया जाएगा। इससे दोनों सेनाओं की वास्तविक अभियान के दौरान साथ काम करने की क्षमता को परखा जाएगा।

‘काजिंद-2026’ दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे के अभियान संबंधी अनुभवों से सीखने और आपसी विश्वास व पेशेवर संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी देगा। अभ्यास भारत और कजाखस्तान के बीच सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगा।

यह अभ्यास 11 अक्टूबर तक चलेगा। यह काजिंद अभ्यास का नौवां संस्करण है। इस दौरान मानवरहित हवाई प्रणालियों और उनके हमले रोकने वाली प्रणालियों का भी एकीकृत इस्तेमाल किया जाएगा। इससे दोनों सेनाओं को आधुनिक तकनीक के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों में तालमेल बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story