'ये लोग अब संवैधानिक संस्थाओं से लड़ रहे हैं', भाजपा नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लखनऊ, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर भाजपा विधायक राजेश चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए राजेश चौधरी ने कहा, "कांग्रेस की ओर से हमेशा लोकतंत्र की हत्या की गई और जबरन इस देश पर एक परिवार का कब्जा रहा। उनको सत्ता में बने रहने की आदत है। जनता ने कांग्रेस को लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव हरा दिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव हारने का कांग्रेस ने रिकार्ड बनाया है। ऐसे में वे आज भी विपक्ष के नेता के रूप में खुद को फिट नहीं कर पा रहे हैं। सरकार में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। विपक्ष की भूमिका निभा नहीं पा रहे हैं तो अब संवैधानिक संस्थाओं से लड़ रहे हैं।
राजेश चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी की ओर से एकदम ठीक कहा गया है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा। जहां कांग्रेस होगी, वहां लूट होगी। इस देश में भ्रष्टाचार शुरू करने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर राजेश चौधरी ने कहा, "समाजवादी पार्टी ही तो एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसका जन्म जाति से हुआ। एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी, समाजवादी पार्टी है। अखिलेश यादव एक तरफ तो कहते हैं कि समाजवादी पार्टी में पांच सांसद यदि एक परिवार के नहीं होते तो समाजवादी पार्टी टूट जाती। एक तरफ कहते हैं सबकी पार्टी है, तो अपनी बात को खुद ही वो काट रहे हैं। अखिलेश तो समय-समय पर अपने बयान बदलते रहते हैं और वो बिल्कुल गलत बात कर रहे हैं।"
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर राजेश चौधरी ने कहा, "इन लोगों की ओर से महिलाओं के हित की बात कही जाती है और खुद के घर की महिलाएं इनसे सुरक्षित नहीं हैं। ये लोग महिला अधिकार की बात करते हैं और महिलाएं कार्यालय के बाहर पिट रही हैं और उनके साथ अभद्रता की जा रही है। कांग्रेस का इतिहास झगड़ा करने वाला रहा है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Oct 2026 4:39 PM IST












