'यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है', नीति आयोग की बैठक पर बोलीं शिवसेना नेता
मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने नीति आयोग की बैठक सहित तमाम मुद्दे पर आईएएनएस से बातचीत की।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए, उन्होंने कहा कि यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सब 2047 तक विकसित भारत का सपना देख रहे हैं; उसको साकार करने और अस्तित्व में लाने के लिए एक रोडमैप बनाना पड़ेगा। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का होना जरूरी है, क्योंकि सभी राज्यों को साथ में लेकर चलना है।
शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार है। नीति आयोग की बैठक के साथ अन्य देश भारत को कैसे देखते हैं, इसपर भी गौर करना है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर मनीषा कायंदे ने कहा कि टीएमसी बिल्कुल बेनकाब हो चुकी है और चुनाव हार गई है। ऐसे में कांग्रेस के पास भी सक्षम नेतृत्व नहीं है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कई राज्यों के चुनावों को कांग्रेस हार चुकी है। दोनों एक-दूसरे का सहारा ढूंढ रहे हैं कि किस प्रकार से दोनों पार्टियों को फिर से मजबूत करें।
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज होने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट की ओर से क्या फैसला आता है, इसको देखना पड़ेगा। कोर्ट के फैसले के बाद ही इस मामले पर कुछ बोला जा सकता है।
यूपी में धर्मांतरण रोकथाम सेल बनाने को लेकर राज्यपाल के फैसले पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले काफी बढ़ गए हैं। यह कॉर्पोरेट में दिख रहा है और अलग-अलग संस्थाओं में दिख रहा है। नासिक में टीसीएस जैसे बड़े संस्थान में हमने देखा। लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकना पड़ेगा। इसके लिए जन जागरण की मुहिम जरूरी है।
पीएम मोदी की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने पर मनीषा कायंदे ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रगति हो रही है, कांग्रेस का विकास से कोई संबंध नहीं था।
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमारे पास कोई ठोस जवाब नहीं है। आने वाला समय बताएगा कि कौन-किसकी पार्टी में जा रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Jun 2026 4:47 PM IST












