यूथ आइकन अवार्ड्स 2026 में सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

यूथ आइकन अवार्ड्स 2026 में सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर युवा क्रांति सेना और गौरी शिक्षा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 'शौर्य समर्पण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही समाज, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली युवा प्रतिभाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को यूथ आइकन अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया।

नोएडा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर युवा क्रांति सेना और गौरी शिक्षा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 'शौर्य समर्पण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही समाज, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली युवा प्रतिभाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को यूथ आइकन अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरी शिक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज और न्यायमूर्ति अनिल यादव (बनारस) ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मदन चौहान और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। यूथ आइकन अवार्ड्स 2026 के तहत सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. महिपाल सिंह, विजेंदर गोस्वामी, मोनू चौहान और सोनू राणा को सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें पैरा इंडियन आर्चर पूजा कुमारी और तनिष्का, साइक्लिस्ट प्रदीप कुमार, रेयांश वर्मा, बालम सिंह खानी और कुणाल यादव, जबकि पर्वतारोहण के क्षेत्र में प्रिया कुमारी, टिया बतरा और पूनम यादव शामिल रहीं। कार्यक्रम में नोएडा के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं को उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरी शिक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को निडर बनाने के साथ उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में भगत सिंह जैसी सोच और हिम्मत होनी चाहिए। आसपास के युवाओं पर विश्वास कर उनके लिए अवसर पैदा करना ही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देशों में है और यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल प्रतिभाओं को सही अवसर और मंच उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने उद्योगपतियों से भी युवाओं के सपनों को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की। मुकेश शर्मा ने कहा कि खेलों में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहन और संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। सेना के सलाहकार दीपक शंखधर ने कहा कि युवा क्रांति सेना और गौरी शिक्षा फाउंडेशन जल्द ही नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग उठाएंगे। इसके अलावा शहर की प्रमुख सड़कों का नाम शहीदों के नाम पर रखने, विभिन्न स्थानों पर शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने और स्कूलों के पाठ्यक्रम में भगत सिंह समेत अन्य महान क्रांतिकारियों की जीवनी एवं विचारों को शामिल करने की मांग भी की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीद भगत सिंह के जीवन, देशप्रेम और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में युवा क्रांति सेना के रणपाल अवाना, दीपक शंखधर, अविनाश सिंह, लोकेश चौहान, राजेश अम्बवता, सतीश गुप्ता, अर्जुन प्रजापति, अंकुर शर्मा, प्रशांत यादव, बाबू प्रधान, अनूप चतुर्वेदी, आशीष शर्मा और भव्य वैद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, खिलाड़ी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story