यूट्यूब पर दिखेगा 'किसान बहुरिया' का जलवा, जानें कब होगी रिलीज

यूट्यूब पर दिखेगा किसान बहुरिया का जलवा, जानें कब होगी रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह फिल्म 'किसान बहुरिया' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही हैं। फिल्म की कहानी खेती-किसानी करने वाली महिला पर केंद्रित है, जो परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाती है और समाज के लिए एक मिसाल बनती है।

मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह फिल्म 'किसान बहुरिया' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही हैं। फिल्म की कहानी खेती-किसानी करने वाली महिला पर केंद्रित है, जो परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाती है और समाज के लिए एक मिसाल बनती है।

हालांकि, कुछ समय पहले फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था। टीवी पर प्रसारित होने के बाद फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। लोगों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और संदेश की खूब तारीफ की। गुरुवार को मेकर्स ने इसका यूट्यूब प्रीमियर करने के बारे में बताया।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया और लिखा, "यूट्यूब प्रीमियर में देखिए पूरी भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' 21 मार्च, शनिवार सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर।"

यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास है, जो भोजपुरी सिनेमा में सार्थक और प्रेरणादायक कहानियां पसंद करते हैं। अंजना सिंह की मजबूत छवि और फिल्म का विषय इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'किसान बहुरिया' में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में खुशी झा, विद्या सिंह, गोलू तिवारी, अशोक मिश्रा और सुधा यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे। वहीं, बाल कलाकार के रूप में दीक्षा मिश्रा होंगी। इसमें ओम झा ने संगीत दिया है।

फिल्म में प्रशांत अंजना के पति के किरदार में नजर आएंगे, जिस वजह से ये फिल्म और भी खास है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब फिल्म में अंजना प्रशांत के साथ काम कर रही हैं। दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

किसान बहुरिया एक ऐसी महिला पर केंद्रित है जो पति की मानसिक हालत खराब होने और घर की स्थिति को ठीक करने के लिए खेती करती है।

फिल्म में दिखाया गया है कि अंजना पति की मानसिक हालत देखकर खेतों में कड़ी मेहनत करती है और घर की आर्थिक स्थिति को सुधारती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 5:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story