यूपी शादी में 'लेग पीस' न मिलने पर बराती और घरातियों में संघर्ष, एक की मौत

यूपी शादी में लेग पीस न मिलने पर बराती और घरातियों में संघर्ष, एक की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।

गोरखपुर, 9 (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट ने कुछ पलों में ही रौद्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई और तलवारें चल गईं, इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलावा स्थित एक मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी समारोह चल रहा था। शुक्रवार रात बारात पहुंचने के बाद पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया। फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने तलवार,बेल्ट, और, ईंट-पत्थर चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती पक्ष के दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में पानी टंकी निवासी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, नेपाली नाम का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। सुमित की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां रेलवे में सफाईकर्मी हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक तकरीबन 7अभियुक्तों को गिरफ्तार कियागया है; बाकी की कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 4:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story