युवाओं के सवालों का जवाब देना जरूरी बृजमोहन अग्रवाल

युवाओं के सवालों का जवाब देना जरूरी बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को कृषि मंडपम में आयोजित 'नया भारत उत्सव' में जेन-जी के युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में 100 से अधिक कॉलेजों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

रायपुर, 23 सितंबर (आईएएनएस)। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को कृषि मंडपम में आयोजित 'नया भारत उत्सव' में जेन-जी के युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में 100 से अधिक कॉलेजों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि युवाओं के मन में कई तरह की जिज्ञासाएं होती हैं और उनके सवालों के जवाब मिलना जरूरी है। वह पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार युवाओं के बीच जाकर उनसे बातचीत कर रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि युवाओं के बीच लंबे भाषण देने के बजाय उनके सवालों का जवाब दिया जाए। उन्होंने बताया कि युवाओं के सवाल राजनीति, देश के विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विषयों तक होते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं में लगातार नई जिज्ञासाएं पैदा होती रहती हैं। उनके सवालों को समझना, उनसे सुझाव लेना और समय के अनुसार बदलाव करना उन्हें प्रेरित करता है। अग्रवाल के मुताबिक, युवाओं के साथ सीधा संवाद उन्हें उनकी सोच और अपेक्षाओं को समझने का अवसर देता है।

भाजपा सांसद ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी चुनाव की तैयारियों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने स्मृति ईरानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन मजबूत है और स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने के बाद राज्य की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के पास राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव है, जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर लोगों का विश्वास है, इसलिए पार्टी को आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस नेताओं पर कथित हमले के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने इसे गलत बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना में वास्तव में हमला हुआ है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी, इसलिए जांच के निष्कर्ष आने से पहले इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी और फिलहाल इस संबंध में निश्चित तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 11:02 PM IST

Tags

Next Story