Bengal News: जो गद्दार पार्टी छोड़कर गए...TMC के बागी सांसदों पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी

जो गद्दार पार्टी छोड़कर गए...TMC के बागी सांसदों पर जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शुक्रवार (28 अगस्त) को कोलकाता पहुंचे। इस दौरान वह ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बागी सांसदों और विधायकों पर निशाना साधा कहा कि जो गद्दार पार्टी छोड़कर गए हैं उनकों कभी वापस नहीं आने दिया जाएगा।

कोलकाता में आयोजित रैली में अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''इस मामले हालांकि पर आखिरी फैसला हमारी सुप्रीम लीडर ममता बनर्जी का है, लेकिन मैं पूरे यकीन के साथ कहता हूं कि एक भी गद्दार जो TMC के राज में फला-फूला और इस मुश्किल समय में अपनी पीठ बचाने के लिए हमारे वर्कर्स का हाथ छोड़कर चला गया उसे पार्टी में वापस नहीं आने दिया जाएगा।"

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, जो लोग खुद को बचाने के लिए उस गुट में शामिल हो गए और अब BJP से फायदे उठा रहे हैं उन्हें भविष्य में हमसे कोई छूट नहीं मिलेगी।

बांगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी को करारी हार मिली थी। इसके बाद 20 सांसद काकोली घोष, सयोनी घोष, सुदीप बंधोपाध्याय, शताब्दी रॉय और यूसुफ पठान सभी ने मिलकर अलग गुट बना लिया था। और नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया। बाद में एनसीपीआई ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया। सांसदों ने लोकसभा में NCPI के अलग समूह के रूप में बैठने की अनुमति भी मांगी। लेकिन अब तक लोकसभा में इसे मान्यता नहीं मिली है। दल-बदल कानून के तहत इन सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

Created On :   28 Aug 2026 11:00 PM IST

Tags

Next Story