Karnataka Politics: मंत्री बी नागेंद्र का शिवकुमार कैबिनेट से इस्तीफा, रोते हुए किया ऐलान, कहा - 'दलित होने की वजह से..'

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की शिवकुमार सरकार में मंत्री बी. नागेंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीते दो साल में यह दूसरी बार है जब नागेंद्र मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के वाल्मीकी घटाले को लेकर प्रेशर बन रहा था। नागेंद्र इस महीने की शुरुआत में ही कैबिनेट में दोबारा शामिल हुए थे, जब डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले साल 2024 में वह सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री थे।
यह भी पढ़े -भाजपा की धमकियों से नहीं डरूंगा, पार्टी को शर्मिंदा नहीं होने दूंगा कर्नाटक मंत्री बी नागेंद्र
ऐलान के दौरान रोने लगे नागेंद्र
शुक्रवार को इस्तीफे की घोषणा करते समय नागेंद्र रोने लगे। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, मैंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है, जिससेपार्टी को शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े। मैं भाजपा की मनुवादी राजनीति का शिकार बना। उन्होंने आगे कहा, 'क्या वाल्मीकि निगम के किसी लेनदेन में कहीं भी मेरे दस्तखत है? मुझे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं एक दलित वर्ग से आता हूं।'
विपक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ रोज हजारों झूठ फैलाए जा रहे हैं। नागेंद्र ने आगे कहा कि इस पूरे मामले में बैंक शामिल थे। अगर बैंकों की संलिप्तता है, तो क्या इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं? कर्नाटक की जनता सब देख रही है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक कैबिनेट में खाली सीट के लिए लॉबिंग जारी, राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे सीएम शिवकुमार
क्या है मामला?
मामला कर्नाटक महर्षि वाल्मीकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम में हुए कथित 89 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़ा है। साल 2024 में निगम के अकाउंट्स ऑफिसर पी. चंद्रशेखरन ने सुसाइड कर ली थी। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में फंड के अनाधिकृत ट्रांसफर का आरोप लगाया था। जांच में निगम के बैंक खातों से बड़ी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी।
जिस समय ये वाक्या हुआ उस वक्त बी नागेंद्र सिद्धारमैया सरकार में जनजातीय कल्याण मंत्री थे। विवाद के बाद उन्होंने जून 2024 मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जब डीके शिवकुमार सीएम बने तो उन्होंने 3 अगस्त को नागेंद्र को अपनी कैबिनेट में शामिल कर लिया।
Created On :   28 Aug 2026 10:44 PM IST












