Assam Politics: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, सीएम ने कांग्रेस सांसद पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के सांसद गौरव गोगोई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट हैं उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गोगोई और उनकी पत्नी पाकिस्तानी हैं। हाल के कुछ दिनों से सीएम उन पर इसी तरह के हमले करते आ रहे हैं।
असम सीएम ने कांग्रेस सांसद पर बोला तीखा हमला
असम सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद पर तीखा हमला बोला है। सरमा ने कहा कि अगर मेरे दावों पर उनको एतराज है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। उन्होंने कहा अगर गोगोई को लगता है कि मैं गलत हूं, तो वे मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवा सकते हैं। मैं डरता नहीं हूं। दोनों पार्टियों के बीच पहले से ही तीखी नोक झोक चल रही थी और अब इस बयान से राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
असम को एक पर्यटन स्थल समझते हैं- हिमंत
सीएम यहीं नहीं रुके वह आगे भी सवालों की बौझार करते गए। आगे उन्होंने कहा कि गोगोई को अभी राजनीति और समाज की समझ कम है। सरामा ने कहा कांग्रेस नेता असम को एक पर्यटन स्थल समझते हैं वे सिर्फ थोड़े समय के लिए आते हैं और राज्य में कुछ दिन बिताने के बाद चले जाते हैं। ये लोग जमीन पर उतरे बिना ही राजनीतिक लाभ कमाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा वे एक पर्यटक की तरह आते हैं और फिर राजनीति की बातें करके चले जाते हैं। अगर उनसे कोई असम के तिनसुकिया जिले से गोलाघाट जिले तक के निर्वाचन क्षेत्र के नाम के बारे में पूछे तो वे ठीक-ठीक उत्तर नहीं दे पाएंगे।
Created On :   30 Jan 2026 2:00 AM IST













