बेंगलुरु बंद पर बवाल: कर्नाटक में दो बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार

कर्नाटक में दो बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • कर्नाटक पुलिस ने 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद के दौरान एक होटल में हंगामा करने के सिलसिले में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है
  • गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान योगीश और सोमशेखर के रूप में की गई है
  • आठ लोगों का एक समूह होटल में घुस गया और शीशे और फर्नीचर तोड़ दिए

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने 26 सितंबर को बेंगलुरु बंद के दौरान एक होटल में हंगामा करने के सिलसिले में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान योगीश और सोमशेखर के रूप में की गई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आठ लोगों का एक समूह होटल में घुस गया और शीशे और फर्नीचर तोड़ दिए। समूह ने चार स्थानों पर पथराव भी किया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी बेंगलुरु की जयनगर सीट से बीजेपी विधायक ए राममूर्ति के सहयोगी हैं।

पुलिस ने पहले इस सिलसिले में दो गिरफ्तारियां की थीं। पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने चेतावनी दी थी कि अगर बेंगलुरु बंद के दौरान होटल खुले रहने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है, तो इसके मालिक जिम्मेदार होंगे।

बेंगलुरु बंद के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। बेंगलुरु शहर पुलिस ने कहा कि उन्होंने 1,000 आंदोलनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sep 2023 6:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story