लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका, सांसद रिंकू और एक विधायक BJP में शामिल

पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका, सांसद रिंकू और एक विधायक BJP में शामिल
  • बीजेपी में शामिल हुए 'आप' के दो दिग्गज नेता
  • सांसद रिंकू और एक विधायक बीजेपी में शामिल
  • रिंकू 2017 विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव जीता था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में बड़ा झटका है। पार्टी के पंजाब में एक मात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू भी अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा उनके साथ जालंधर ईस्ट से आप के विधायक शीतल अंगूरल भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सांसद सुशील कुमार रिंकू जालंधर से सांसद हैं और उन्हें 'आप' ने एक बार फिर जालंधर से टिकट दिया था। इसके वाबजूद भी वह बीजेपी का दामन थाम लिए। राजधानी दिल्ली के बीजेपी कार्यकाल में इन दोनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

इससे पहले सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के सक्रिय नेता रह चुके हैं। रिंकू 2017 के विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट से चुनाव जीता था। हालांकि, 2023 में जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने उन्हें जालंधर से प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव जीत गए। जिसके बाद से जालंधर लोकसभा सीट का वह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

रिंकू शीतल अंगुरल से हार चुके हैं चुनाव

वहीं, जालंधर पश्चिम सीट से विधायक शीतल अंगुरल ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सुशील कुमार रिंकू को विधानसभा चुनाव में हराया था। इसके बाद रिकू 'आप' में शामिल हो गए। अंगुरल पेशे से राजनीतिज्ञ है। लेकिन दो साल पहले ही उन्होंने राजनीति में अपना हाथ आजमाया था। जिसमें उनको सफलता भी मिली।

पंजाब में इन दोनों बड़े नेताओं ने ऐसे समय में पार्टी का साथ छोड़ा है, जब लोकसभा चुनाव सिर पर है। साथ ही, आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया है। वह छह दिनों के लिए रिमांड पर रखा गया है।

पार्टी की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

13 लोकसभा सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अब तक 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। जिनमें रिंकू का नाम भी शामिल था। लेकिन रिंकू अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिससे पार्टी की उम्मीदों पर भी बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस को भी पंजाब में लग चुका है झटका

पंजाब में पहले ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। जिसके चलते इंडिया अंलायस को बड़ा नुकसान हो सकता है। बीजेपी लगातार लोकसभा चुनाव नामांकन से पहले अपनी रणनीति तैयार कर रही है। बीते मंगलवार को बीजेपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह पोते रवनीत बिट्टू को अपने पाले में कर लिया। तीन बार के सांसद रवनीत बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है।

Created On :   27 March 2024 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story