पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता ने ममता और टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने है, चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले राजनैतिक दलों के बीच बयानबाजी हो रही है, एक दूसरे पर तीखे पलटवार किए जा रहे है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी नेता दिलीप घोष ने दुर्गा आंगन परियोजना भूमि विवाद पर कहा, जिस ज़मीन पर शिलान्यास समारोह होना था, वह विवादित है। अब जिस जगह पर जल्दबाजी में शिलान्यास समारोह किया गया है, वो इंडस्ट्रियल ज़मीन है इसलिए वहां मंदिर या कोई सांस्कृतिक केंद्र नहीं बन सकता है, घोष ने टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर को ममता बनर्जी का भाई कहते हुए कहा कबीर वहां बाबरी मस्जिद बना रहे हैं और वे खुद यहां दुर्गा आंगन बना रही हैं। बंगाल में चुनाव जीतने के लिए यह कोई मुद्दा नहीं है। सरकार के प्रदर्शन से जनता नाराज है।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में नहीं चलेंगे भाजपा के हथकंडे, पिछली बार से भी बुरे नतीजे होंगे गुलाम अहमद मीर
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, "जब-जब चुनाव आता है, इस तरह की अनर्गल बातें वो बोलते हैं, क्या ये घुसपैठियों का वोट कराना चाहते हैं? उन्हें सीख लेनी चाहिए कि बिहार में (विपक्ष का)सूपड़ा साफ हो गया। वहां विपक्ष के लोगों ने चुनाव से पहले SIR पर यात्रा निकाली थी लेकिन एक भी मतदाता ने नहीं कहा कि उनका नाम कट गया। बंगाल में भी TMC का सूपड़ा साफ होने वाला है। वहां की जनता SIR चाहती है, बंगाल में NDA की सरकार बनने जा रही है।
Created On :   2 Jan 2026 11:09 AM IST












