ठंड और प्रदूषण का असर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती , सांस लेने में दिक्कत

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती , सांस लेने में दिक्कत
सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है, ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले असर से उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में देर रात भर्ती कराया, मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को बीती रात करीब 10:00 बजे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी और मेडिकल जांच रिपोर्ट में उनके ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने की जानकारी मिली, जो ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले असर से बढ़ गया था। आगे कोई परेशानी ना हो इसके लिए उनकी केअर और इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एंटीबायोटिक्स और दूसरी सपोर्टिव ट्रीटमेंट का उन पर अच्छा असर हो रहा है। अब उनकी हालात ठीक है। कांग्रेस नेता के अस्पताल से डिस्चार्ज के बारे में अंतिम डिसीजन इलाज करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी क्लिनिकल प्रोग्रेस के आधार पर लेंगे, इसमें एक या दो दिन का समय लग सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालात अब ठीक है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार 79 वर्षीय सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है , साथ ही ठंड और प्रदूषण को देखते हुए रेगुलर जांच के लिए अस्पताल की विजिट करती हैं। हालफिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक बताई जा रही है। उनकी छाती से संबंधित समस्याओं की निगरानी के लिए एक छाती रोग चिकित्सकीय विशेषज्ञ को रखा है।

Created On :   6 Jan 2026 1:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story