Rahul Gandhi latest article: ‘सीधे सोरोस की रणनीति...’, राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में धांधली वाले बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार

- राहुल गांधी के बयान पर बवाल
- कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा हमलावर
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पलटवार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को 'लोकतंत्र में धांधली करने का ब्लूप्रिंट' बताने वाले बयान पर पलटवार किया। जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव में हार से कांग्रेस नेता दुखी और हताश हो गए हैं। इस वजह से वह अजीब साजिशें रचने का आरोप लगा रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बयान
बता दें, राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट बताया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की मैच फिक्सिंग बिहार में भी दोहराई जाएगी। ऐसे में जहां-जहां भाजपा हार रही होगी, वहां-वहां ऐसी ही किया जाएगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राहुल गांधी ने अपने लेख की चर्चा की। इसमें उन्होंने लिखा, "मैंने अपने लेख में चरण दर चरण विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश रची गई : चरण 1: निर्वाचन आयोग की नियुक्ति करने वाली समिति पर कब्जा किया गया। चरण 2: फर्जी मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। चरण 3: मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए। चरण 4: जहां भाजपा को जिताना था, वहां लक्षित करके फर्जी मतदान कराया गया। चरण 5: सबूतों को छिपा दिया गया।"
इस पर जेपी नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि गांधी का लेख ‘फर्जी विमर्श गढ़ने का एक ब्लूप्रिंट’है, क्योंकि वह लगातार चुनाव हारने से दुखी और हताश हैं। उन्होंने कहा, "वह इसे चरण दर चरण इस प्रकार करते हैं।
चरण 1: कांग्रेस पार्टी अपनी हरकतों के कारण चुनाव दर चुनाव हारती है।
चरण 2: आत्मनिरीक्षण करने के बजाय, वह विचित्र षड्यंत्र रचते हैं और धांधली का रोना रोते हैं।
चरण 3: सभी तथ्यों और आंकड़ों की अनदेखी करते हैं।
चरण 4: बिना सबूत के साथ संस्थाओं को बदनाम करते हैं।"
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "चरण 5: तथ्यों की अपेक्षा सुर्खियों की उम्मीद करना। बार-बार पोल खुलने के बावजूद, वह बेशर्मी से झूठ फैलाते रहते हैं और वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बिहार में उनकी हार निश्चित है।" उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र को नाटक की नहीं, बल्कि सच्चाई की जरूरत है।
राहुल गांधी ने जोर दिया कि "मैच फिक्स" किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। अपने लेख में गांधी ने आरोप लगाया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया।
उन्होंने लिखा, ‘‘महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 8।98 करोड़ थी। पांच साल बाद मई 2024 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 9।29 करोड़ हुई। इसके सिर्फ पांच महीने बाद नवंबर, 2024 के विधानसभा चुनाव तक यह संख्या बढ़कर 9।70 करोड़ हो गई यानि पांच साल में 31 लाख की मामूली वृद्धि, वहीं सिर्फ पांच महीने में 41 लाख की जबरदस्त बढ़ोतरी।’’ अपने लेख में उन्होंने लिखा, ‘‘मतदाताओं को संख्या 9।70 करोड़ पहुंचना असामान्य है, क्योंकि सरकार के खुद के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के वयस्कों की कुल आबादी 9।54 करोड़ है।’’
राहुल गांधी ने लेख में इन बातों का किया जिक्र
चुनाव के दिन मतदान प्रतिशत में वृद्धि की ओर इशारा करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 58।22 था। मतदान खत्म होने के बाद भी मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। अगली सुबह जो आखिरी आंकड़ा आया, वह 66।05 प्रतिशत था।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘यानी मतदान प्रतिशत में 7।83 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई, जो करीब 76 लाख वोट के बराबर है। वोट प्रतिशत में ऐसी बढ़ोतरी महाराष्ट्र के पहले के किसी भी विधानसभा चुनाव से कहीं ज्यादा थी।’’ उन्होंने राज्य के 85 निर्वाचन क्षेत्रों में केवल 12,000 मतदान केंद्र पर नए मतदाताओं को जोड़ने की ओर भी इशारा किया, जहां आखिरकार भाजपा की जीत हुई। अपने लेख में उन्होंने लिखा, ‘‘मतदाताओं को संख्या 9।70 करोड़ पहुंचना असामान्य है, क्योंकि सरकार के खुद के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के वयस्कों की कुल आबादी 9।54 करोड़ है।’’
चुनाव के दिन मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी पर इशारा करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 58।22 था। मतदान खत्म होने के बाद भी मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। अगली सुबह जो आखिरी आंकड़ा आया, वह 66।05 प्रतिशत था।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘यानी मतदान प्रतिशत में 7।83 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई, जो करीब 76 लाख वोट के बराबर है। वोट प्रतिशत में ऐसी बढ़ोतरी महाराष्ट्र के पहले के किसी भी विधानसभा चुनाव से कहीं ज्यादा थी।’’ उन्होंने राज्य के 85 निर्वाचन क्षेत्रों में केवल 12,000 मतदान केंद्र पर नए मतदाताओं को जोड़ने की ओर भी इशारा किया, जहां आखिरकार भाजपा की जीत हुई।
नड्डा ने राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में समाचार पोर्टल ‘ऑपइंडिया’ पर प्रकाशित एक लेख साझा किया, जिसमें गांधी के आरोपों का खंडन किया गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर चुनावी प्रक्रिया में लोगों के विश्वास को कम करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि वह आगामी चुनावों में अपनी पार्टी की हार को रोकने के लिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि वह जनता का समर्थन हासिल नहीं कर सकते।
Created On :   7 Jun 2025 11:08 PM IST