EU-India Trade Deal: 'EU-भारत के बीच व्यापार डील से देश में अपार उद्योगों के मौके' शिंदे सेना के विधायक ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापास समझौते पर नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इस डील पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे विधायक श्रीकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि मैं शिवसेना (शिंदे गुट) संसदीय दल के नेता होने के नाते दल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति भवन ईयू नेताओं के लिए भोज का आयोजन, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री ने लिया भाग
डील को बताया ऐतिहासिक
शिंदे गुट के विधायक ने इस डील को ऐतिहासिक बताया है और कहा कि देश के उद्योगों को अपार मौके मिलेंगे। इसके साथ ही निर्यात में बढ़ोतरी होगी और रोजगार सृजन को गति मिलने वाली है। इस समझौते की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारक का नेतृत्व और ज्यादा सशक्त होगा। इस डील की वजह से भारत के करोड़ों भारतीयों के लिए एक ऊंची उड़ान साबित होगी।
दोनों देशों के बीच एक नए युग की शुरुआत
श्रीकांत शिंदे का कहना है कि इस डील के जरिए भारत और यूरोपीय संघ जैसे वैश्विस स्तर पर दोनों देशों के बीच एक नए युग की शुरुआत हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह समझौते ऐसे समय पर हुआ है, जब पूरी दुनिया व्यापार युद्ध और संरक्षणवाद के दौर से गुजर रही है। इसके बाद भी भारत ने पीछे हटने की बजाय परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाते हुए।
बड़े पैमाने पर आएगा निवेश
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक ने बताया कि इस डील के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और सतत विकास के एक नए चरण की शुरुआत होने वाली है। बता दे कि हाल ही में यूके, न्यूजीलैंड और ओमान के साथ व्यापास समझौता हुआ था। उन्होंने इस समझौते को लेकर कहा कि इसने जरिए भविष्य की निर्णायक योजनाओं को बनाते हुए भारतीयों के हितों को सुरक्षित कर लिया है।
Created On :   28 Jan 2026 12:19 AM IST













