Women Reservation Bill: 'वे कितने बौखलाए और घबराए हुए...' PM मोदी के संबोधन पर कांग्रेस ने किया जोरदार पलटवार

वे कितने बौखलाए और घबराए हुए... PM मोदी के संबोधन पर कांग्रेस ने किया जोरदार पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल गिर जाने पर चर्चा की। जिसको लेकर विपक्ष को जमकर घेरा। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल गिर जाने पर चर्चा की। जिसको लेकर विपक्ष को जमकर घेरा। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया। पार्टी का कहना है कि पीएम मोदी पूरी तरह से बौखला गए हैं और घबरा रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान बिल पास न होने पर कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके पर इसका ढिकरा फोड़ा है।

कांग्रेस ने पीएम के भाषण पर क्या कहा?

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "नरेंद्र मोदी ने अपने 29 मिनट के भाषण में कांग्रेस का नाम 58 बार लिया, यानी हर मिनट में दो बार। इसी से पता चलता है कि वे कितने बौखलाए और घबराए हुए हैं, क्योंकि उनकी विभाजनकारी और अलोकतांत्रिक डेलिमिटेशन की साजिश को विपक्ष ने हरा दिया।"

उन्होंने आगे एक अन्य पोस्ट में कहा, "कितना झूठ बोलते हैं आप मोदी जी. 29 मिनट का भाषण, 58 बार कांग्रेस का नाम। यह डर अच्छा है। अगर आपके अंदर जरा सा भी सच्चाई है तो सोमवार (20 अप्रैल) को 543 लोकसभा सीटों पर महिला आरक्षण कीजिए, समूचा विपक्ष साथ देगा। देश की हर महिला आरक्षण के पीछे छिपकर परिसीमन करने की आपकी साजिश समझती है।"

कांग्रेस चीन ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा, "निराश और हताश नरेंद्र मोदी, जिनके पास पिछले 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं है, उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने आधिकारिक संबोधन को एक राजनीतिक भाषण में बदल दिया, जो कि सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप और झूठी बातों से भरा हुआ था। आदर्श आचार संहिता पहले से लागू है और यह साफ दिखा कि पीएम मोदी ने अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। यह लोकतंत्र और भारत के संविधान दोनों पर एक गंभीर हमला है।"

उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी ने कांग्रेस का नाम 59 बार लिया, जबकि महिलाओं का उल्लेख बहुत कम किया। इससे देश को उनकी प्राथमिकताओं के बारे में सब कुछ पता चलता है। महिलाएं भाजपा की प्राथमिकता नहीं है, बल्कि कांग्रेस है, क्योंकि कांग्रेस इतिहास के सही पक्ष में खड़ी है।"

Created On :   19 April 2026 12:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story