UP Politics: चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, इमरान मसूद ने सहारनपुर की 2 सीटों पर ठोका दावा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हो पा रही है। दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी है। उनका कहना है कि गठबंधन बने या न बने, कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने सीटों के बंटवारे में हो रही देरी पर भी चिंता जताई। मसूद ने साफ कहा कि ज्यादा देर होने से पार्टी को नुकसान हो सकता है। उन्होंने सहारनपुर की दो सीटों को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया है।
यह भी पढ़े -TMC के नाम-सिंबल पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया 'पार्टी चोरी' का आरोप
गठबंधन पर इमरान मसूद ने क्या कहा?
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना है तो इसे जल्द तय कर लेना चाहिए। उनके मुताबिक, बातचीत में देरी से कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर चुनाव की तैयारी कर रही है। पार्टी गठबंधन होने की स्थिति में भी चुनाव लड़ेगी और अगर गठबंधन नहीं हुआ तब भी अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
यह भी पढ़े -बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन कल सेवा- संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन यादव
सहारनपुर की दो सीटों पर दावा
सीटों के बंटवारे को लेकर मसूद ने कहा कि उन्हें अभी पता नहीं है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। हालांकि, सहारनपुर की दो सीटों को लेकर उन्होंने अपना पक्ष साफ कर दिया है। मसूद ने कहा कि इन दोनों सीटों से वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी क्षेत्र की सीटों पर समझौता करना उनके लिए आसान नहीं होगा।
वहीं, जयंत चौधरी के अखिलेश यादव पर दिए बयान को लेकर भी मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जयंत की बात उन्हें समझ नहीं आई है। मसूद ने याद दिलाया कि अखिलेश यादव ने ही जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजा था।
Created On :   18 Sept 2026 3:16 PM IST












