- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन कल सेवा-...
MP News: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन कल सेवा- संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन यादव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल मध्यप्रदेश आएंगे, वे पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट, सेवा संकल्प अभियान में किए जाने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही देशभर में “सेवा - संकल्प अभियान” की शुरुआत हो रही है। उन्होंने आगे कहा 25 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर उन्होंने जनसेवा का संकल्प लिया था, उनके कुशल नेतृत्व में गुजरात राज्य ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं, इसी कड़ी में विगत 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की शासकीय स्तर पर निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों के अविरल सेवा-संकल्प की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में ‘सेवा-संकल्प अभियान’ संचालित होगा।
Created On :   16 Sept 2026 3:25 PM IST












