- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के...
MP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का मध्यप्रदेश का पहला दौरा, इंदौर- उज्जैन में आयोजित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर कल 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आ रहे है। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका मध्यप्रदेश में पहला दौरा होगा। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष 17 सितंबर को दोपहर 1:45 PM बजे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर पहुंचेंगे। यहां वो दोपहर दो बजे इंदौर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 2:55 PM बजे गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मुंबई-पुणे के प्रसिद्ध गणेश पंडालों में करेंगे दर्शन-पूजन
शाम 5:05 PM बजे नितिन नवीन उज्जैन पहुंचेंगे, शाम के पौने सात बजे रामघाट पर शिप्रा आरती में शामिल होंगे और ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद रात 8:00 PM बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन, 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में होंगे शामिल
दौरे के दूसरे दिन यानि 18 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष सुबह चार बजकर पांच मिनट पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में पवित्र भस्म आरती में शामिल होंगे, वो 9:30 AM उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे, यहां से 10:00 AM पर इंदौर एयरपोर्ट से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़े -बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन कल सेवा- संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का करेंगे शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन यादव
आपको बता दें बीजेपी अध्यक्ष का मध्यप्रदेश दौरा ऐसे टाइम पर हो रहा है जब बीजेपी पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने और उनके जन्मदिन को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत देशभर में मना रही है। उज्जैन में कल गुरुवार शाम को शिप्रा नदी के किनारे राम घाट पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाएंगे। बीजेपी का यह कार्यक्रम पीएम मोदी की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और उनके निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राम घाट पर बीजेपी की ओर से लाखों दीए जलाए जाएंगे, इस दौरान शिप्रा किनारे भक्ति और उत्सव का माहौल होगा।
Created On :   16 Sept 2026 4:35 PM IST











