MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट, सेवा संकल्प अभियान में किए जाने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की सौजन्य भेंट,  सेवा संकल्प अभियान में किए जाने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी
सीएम डॉ यादव ने पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' के तहत प्रदेश में 50 लाख लोगों को पट्टे की नि:शुल्क रजिस्ट्री के अभियान के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' में होने वाले कार्यक्रमों एवं 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' के तहत प्रदेश में 50 लाख लोगों को पट्टे की नि:शुल्क रजिस्ट्री के अभियान के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे लेकर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ ही सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत हो रही है। हम उनके नेतृत्व में किए गए सभी कामों को स्मरण करते हैं। कल उनके जन्मदिवस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। सीएम ने आगे कहा कल पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 50 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पट्टों का सरकारी स्तर पर सारा खर्च वहन करते हुए निशुल्क रजिस्ट्री की जाएगी।

पीएम मोदी के जनसेवा के संकल्प से साकार विकास यात्रा के 25 वर्ष के मौके पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। सीएम ने कहा पीएम की 25 वर्षों के अविरल सेवा-संकल्प की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेश में ‘सेवा-संकल्प अभियान’ संचालित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आइए हम सब इस महाअभियान में सम्मिलित होकर 'विकसित भारत' के लक्ष्य की यात्रा में सहभागी बनें।

Created On :   16 Sept 2026 2:34 PM IST

Tags

Next Story