- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का...
MP News: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, ओवैसी क्या तुम हिजड़े की संतान हो?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने औवेसी को कड़ा जवाब दिया है। रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा ओवैसी बैरिस्टर हो तो बदतमीज़ी की भाषा छोड़ दो। मैं तो भारत मैं रहने वाले हिजड़ों का सम्मान करता हूँ, हमारी नजरों में उनका भी सम्मान है, तुम बदतमीजी की भाषा बोलोगे तो मैं पूछता हूँ कि औवेसी क्या तुम हिजड़े की संतान हो, हमारे वैज्ञानिकों ने जो मिसाइल तैयार की, उसे भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर गिराकर बता दिया।
यह भी पढ़े -दीनदयाल मंडी में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन, हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को बांधी राखी
जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो वहां आतंकवादी और इस्लामिक कट्टरपंथी रो रहे थे और यहां तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं। मिसाइल चलती थी, मिसाइल चलती रहेगी। जहाँ-जहाँ आतंकवाद के कैंप रहेंगे, जहाँ-जहाँ भारत विरोधी कैंप रहेंगे, वहाँ भारत की मिसाइल तैयार है। मैं कल भी अपने बयान पर कायम था, आज भी हूँ।
ओवैसी, तुम पूरा भाषण सुनो और तुम तो वकील हो, कोर्ट ले जाओ। रामेश्वर शर्मा ने UCC पर बोले हर दल हिंदुओं की वोट लेना चाहता है तो फिर हिंदू कानून क्या बुरा है? हिंदू कानून क्या बुरा है? ये 5 बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी।
यह भी पढ़े -बीजेपी ने लगाया सनातन धर्म के अपमान का आरोप, प्रदर्शनकारी सांसदों को कहा लोकतंत्र का लूटेरा, बाबर से की तुलना
भारत के गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा है, 2029 तक 21 प्रांतों में UCC लागू हो जाएगा। मध्य प्रदेश में लागू हो गया है। अब तुम छाती पीटो या इस्लामाबाद से अपने तार जोड़ो, UCC लागू होगा और बाबा साहेब अंबेडकर की भावना के अनुसार ही होगा।
Created On :   16 Sept 2026 12:20 PM IST












